Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cinnamon Can Cure Hair Fall Problems : कम उमर में बालों का पकना और झड़ना आजकल के युवाओं में एक आम समस्या बनती जा रही है। बाल झड़ने से रोकने के लिए लोग कई नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। यदि मैं कहूं कि आपके गंजेपन का इलाज आपके ही किचन में है, तो क्या आप यकीन करेंगे। दालचीनी में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके बालों को झड़ने से रोकने में मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे, बालों की झड़ने की शिकायत को दूर करने के लिए किस तरह इस्तेमाल करें दालचीनी?
दालचीनी को बालों पर लगाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से ग्राइंड कर लें। इसके बाद नारियल तेल या ऑलिव ऑयल के साथ अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को बालों में लगाएं। लगभग 15 से 30 मिनट बाद बालों को शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।
बालों में लगाने के लिए आप दालचीनी के साथ में शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दालचीनी के पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट बनाएं लें। पेस्ट को अपने सिर और बालों में अच्छे से लगाएं। 15 से 30 मिनट के बाद बलों को शैम्पू से धो लें।
Also Read- इन 5 कारणों से हो सकती है गंजेपन की परेशानी
दालचीनी का पानी बालों को धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दालचीनी का पानी तैयार करें और इसे ठंडा कर लें। इसके बाद अपने बालों को शैम्पू से धोने के बाद दालचीनी के पानी का उपयोग कर सकते हैं। कुछ समय के बाद साफ पानी से धो लें।
कैसे तैयार करें दालचीनी रिंस वॉटर?
दालचीनी का पानी बनाने के लिए एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर डालें और इसे धीमे से मध्यम आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक उबलने दें और इसके बाद इसे छान लें। इसके बाद इससे अपने बालों को धोएं
हालांकि सिर्फ दालचीनी खाने से बालों का विकास नहीं होता है। इसको पीसकर किसी तेल के साथ बालों में लगाया जाता है। एक शोध में पाया गया कि ऑक्सीटोसिन बालों के विकास में मदद करता है। इतना बड़ा होता है कि त्वचा में प्रवेश नहीं कर सकता। इसके अलावा बालों का झड़ना की करकों पर निर्भर करता है। जिसमें- आनुवंशिकी, हार्मोनल संतुलन, पोषण कई कारक हैं। शोध में यह भी कहा गया कि अभी कई पहलुओं पर सोध किया जाना है, यानी दालचीनी के कुछ संभावित स्वस्थ्य लाभ हैं। लेकिन यह कहना अभी बिल्कुल सही नहीं होगा कि दालचीनी सीधे तौर पर बलों के ग्रोथ में मदद करता है, बिल्कुल सही नहीं है।