Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dark Circles Home Remedies: आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दिखते ही चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। नींद की कमी, खराब ब्लड सर्कुलेशन और थकान के कारण चेहरे पर तुरंत डार्क सर्कल्स दिखायी देने लगते हैं। लेकिन, आंखों के आसपास के ये काले घेरे या डार्क सर्कल्स कई अन्य कारणों से भी होते हैं। डार्क सर्कल के अन्य कारण हैं धूम्रपान, पोषण की कमी और सन डैमेज और अनुवांशिक वगैरह। वहीं, मौसम बदलने के साथ होने वाले एलर्जिक रिएक्शन, सर्दी-जुकाम और नाक बंद होने की वजह से भी कई बार डार्क सर्कल्स (Dark circles causes) दिखायी देने लगते हैं। वहीं, लैपटॉप और मोबाइल देखने की आदत के कारण लोगों को डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है।
डार्क सर्कल्स की परेशानी कम करने के लिए कुछ नेचुरल चीजों से बने नुस्खों का इस्तेमाल करने से मदद होती है। ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे मे पढ़ें यहां और साथ ही पढ़ें उन नुस्खों के इस्तेमाल के आसान तरीके भी। (Dark Circles Home Remedies In Hindi)
आंखों के आसपास के काले घेरे दूर करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है टी बैग से सेंक करना। चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती वाली टी-बैग को फ्रिज में रखकर ठंडा करें। फिर इन ठंडे टी बैग्स को अपनी आंखों पर रखें। 15-20 मिनट तक उन्हें यूं हीं आंखों पर लगा रहने दें। ऐसा कहा जाता है कि चाय में पायी जाने वाली कैफीन नसों पर प्रभाव डालता है और ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) को बेहतर बनाता है जिससे, स्किन पर डार्क सर्कल नहीं दिखायी देते।
स्किन की रंगत निखारने और स्किन को डीप क्लीन करने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। डार्क सर्कल्स से राहत पाने के लिए ठंडे दूध से स्किन की मसाज की जा सकती है। इससे त्वचा की ना केवल रंगत ठीक होगी बल्कि, इससे स्किन को पोषण भी मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई स्किन प्रॉब्लम और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे को आजमाने या किसी स्वास्थ्य समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)