
Also Read
ज्यादातर लोग अपने बालों को संवारने और अच्छा लुक देने के लिए बालों में हेयर स्प्रे और जेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लगातार ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बालों में एक परत जम जाती है और कुछ समय बाद हमारे बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। यहां तक कि हम जो शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करते हैं उससे भी बालों में पपड़ी जम जाती है और बाल कमजोर हो जाते हैं। ब्यूटी एंड हेयर एक्सपर्ट जैनेट फर्नांडीस इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में बता रही हैं।
पहचानने का तरीका : बालों में शैंपू, कंडीशनर या अन्य कोई प्रोडक्ट लगाने पर यदि सिर में तेज खुजली होती है साथ ही सिर की त्वचा से पपड़ी निकलता है तो आप सच में इस समस्या से ग्रस्त हैं। इसके अलावा बाल अगर बहुत भारी महसूस हो रहे हैं तो भी इसका यही मतलब है कि उनपर पपड़ी चिपकी हुई है।
सिर की त्वचा से केमिकल को कैसे हटाएं :
नारियल तेल से मसाज : चेहरे की त्वचा की तरह बालों से भी मृत त्वचा कोशिकाओं, गंदगी और पपड़ी या केमिकल को निकालने की जरूरत पड़ती है। बालों की अच्छे से देखभाल करने पर बालों की जड़ो को पोषक तत्व मिलता है और इससे बाल ऑयली नहीं होते हैं। दो चम्मच नारियल के तेल में तीन चम्मच चीनी मिलाएं। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंद लैवेंडर का तेल भी मिला सकते हैं। अब इसे धीरे-धीरे बालों की जड़ों में लगाएं। बालों में इसे पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद हल्का सा शैंपू करके बालों को साफ कर लें।
सेब के सिरके का इस्तेमाल : हफ्ते के अंत में अपने बालों में एप्पल साइडर विनेगर लगाकर तीन मिनट तक इसे छोड़ दें। एप्पल साइडर विनेगर सामान्य पीएच का होता है और यह बालों की जड़ों से केमिकल को निकालकर बालों को बेहतर बनाता है। एप्पल साइड विनेगर बालों में नमी पैदा कर पपड़ी को सील कर देता है। जब आप अपने बालों को कंडीनर के बाद अच्छी तरह से धोते हैं तो अंत में एक कप पानी में एक चम्मच एपल साइडर विनेगर मिलाकर इससे साफ कर लें।
बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लींजर है। ¼ कप गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। पहले अपने बालों को गुनगुने पानी से साफ कर लें और गीले बालों में इस पेस्ट को लगाकर कंघी से पूरे बालों में फैला ले। इसे पांच मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद किसी शैंपू से साफ कर लें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock