... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : April 11, 2021 5:51 PM IST
दारू पीने या देर तक पबजी खेलने के बाद सुबह सूजी-सूजी दिखाई दे रही आंखें? मुफ्त के इन 4 टिप्स से पाएं वापस पहले जैसी आंखें
Puffy Eyes ko kaise thik kare: मौजूदा वक्त में जिस हिसाब से लोगों का डेली रूटीन बदला है उसके कारण कुछ चीजें सामान्य सी बात होने लगी है। जी हां, सामान्य से यहां मतलब कि देर रात तक फोन पर पबजी जैसे गेम खेलना, देर तक काम करने के बाद शराब पीना या फिर दोस्तों के साथ लेट नाइट मूवी देखना अब की पीढ़ी में आम सा हो गया है। इसका असर आपकी सेहत पर दिखाई दे या न दे लेकिन आपकी आंखों पर जरूर दिखाई देता है। इन्हीं सब चीजों के कारण हमारी आंखें दर्द झेलती हैं और अगली सुबह-सबुह सूजी (Puffy Eyes) हुई दिखाई देती हैं। अगर आप भी अक्सर ऊपर लिखी चीजों के शौकीन हैं तो फिर ये लेख आपके लिए हैं। पफी आई (Puffy Eyes ko kaise thik kare) तब होती है जब आंखों के आसपास की स्किन सूजी हुई दिखाई देने लगती है, ऐसा कभी-कभी नींद की कमी, थकान और यहां तक कि बहुत ज्यादा रोने से भी हो सकता है। लेकिन अब आपको इसे ठीक करने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं । इस लेख में हम आपको 4 ऐसे तरीके बता रहे हैं, जो पफी आई जैसी समस्या को पलभर में ठीक कर सकते हैं।
जी हां, आलू। आलू टैनिंग को उतारने के साथ-साथ पफी आई जसी समस्या में काफी आराम दिलाता है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आप दो आलू के स्लाइस को पानी में ठंडा कर लें और उन्हें 10-15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रख लें। आलू के ये दोनों स्लाइस आपकी आंखों को शांत करने में मदद करेंगे और जल्द ही आपकी सूजी हुई आंखें वापस अपनी पहली जैसी स्थिति में आ जाएंगी।
अगर आप खीरा खाने के शौकीन हैं तो फिर इसे लगाना भी शुरू कर दें। ठीक आलू की तरह ही, खीरे का उपयोग झांइयां हटाने के लिए भी किया जा सकता है। इस नुस्खे को करने के लिए आप खीरे की कुछ स्लाइस को फ्रिज में रखें और फिर इसे लगभग 15 मिनट के लिए अपनी दोनों आंखों पर रखें। यह मिनटों में आपकी आंखों को आराम देगा और पफी आई की समस्या दूर होगी।
एलोवेरा अपने जादुई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है और ये मिनटों में आंखों के नीचे सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इस नुस्खे को करने के लिए आप सिर्फ कुछ मिनट के लिए प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं और आपको मिनटों में अपनी समस्या दूर होती दिखाई देगी।
अगर आप बीते कुछ दिनों से आंखों के नीचे सूजन को महसूस कर रहे हैं तो जमकर पानी पीना शुरू कर दें। ऐसा करने से आप खुद को हाइड्रेटेड रख सकेंगे और तरोंताजा महसूस करेंगे। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप अपने चेहरे को ठंडक दे सकते हैं या फिर पानी की छपाकें मार सकते हैं। ये दोनों तरीके आंखों के नीचे सूजन को कम करने में मदद करेंगे।