... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 6, 2019 9:01 PM IST
पिंपल्स दूर करने के आसान उपाय
पिंपल्स या मुंहासे किशोरावस्था में ज्यादा होते हैं. बढ़ते प्रदूषण लेवल और त्वचा की देखभाल न करने से यह किसी भी उम्र में हो सकते हैं. मुंहासे न केवल स्किन खराब करते हैं बल्कि चेहरे की सुंदरता को भी खराब करने का काम करते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि यह समय के साथ ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर आप पिंपल्स का सही समय पर इलाज (Remedies for pimples) नहीं करते हैं तो यह चेहरे की रंगत खराब कर देते हैं. सही समय पर उचित इलाज अगर मुंहासे या पिंपल्स का न किया जाए तो चेहरे की स्किन खराब हो जाती है.
मुंहासे के उपचार (Remedies for pimples) बाजार में बहुत सारे उपलब्ध हैं. कई तरह की कॉस्मेटिक दवाएं भी पिंपल्स के लिए सुझाई जाती हैं. लेकिन दवाओं का फायदा तभी होता है जब आप बेहतर स्किन केयर को अपनाते हैं. हम यहां पर कुछ ऐसे ही स्किन केयर टिप्स बता रहे हैं जो पिंपल्स से जल्दी छुटकारा (Remedies for pimples) दिलाने वाले हैं.
जब किसी को मुंहासे या पिंपल्स होते हैं तो उसके रोम छिद्र ठीक से साफ नहीं होते हैं. रोम छिद्र को ठीक से साफ करने के लिए जरूरी होता है कि आप अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करें. त्वचा में प्रदूषण की वजह से भी धूल और गंदगी जमा हो जाती है.
रोम छिद्र की सफाई के लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन के हिसाब से क्लींजर का चुनाव करें. सबसे पहले अपनी स्किन टाइप का पता लगाएं और बाजार में मिलने वाले अच्छे क्लींजर से रोजाना स्किन की सफाई करें.
अगर आपके मुंहासे बहुत बड़े और लाल रंग के हो रहे हैं तो आपको तुरंत राहत की जरूरत होती है. ऐसे में आपको बाजार में मिलने वाली अच्छी एंटी एक्ने क्रीम या पिंपल्स क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. एंटी एक्ने क्रीम का चयन भी अपने स्किन टाइप के अनुसार ही करें. अगर यह आपको सूट नहीं करती तो इसका इस्तेमाल न करें.
यह एक घरेलू उपाय जैसा है, क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए कोई स्किन केयर एक्सपर्ट्स नहीं बताता है. लेकिन ब्यूटी केयर वाले इसकी सलाह देते हैं. अगर आपके चेहरे या शरीर में कहीं भी बहुत ज्यादा पिंपल्स हैं तो एस्प्रिन की गोली पीसकर लगा सकते हैं. यह मुंहासे को दूर करने में काफी कारगर सिद्ध होती है.
त्वचा की देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल आप भी करते हैं. लेकिन टी ट्री ऑयल और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर मुंहासे का इलाज भी कर सकते हैं.
नारियल तेल और टी ट्री ऑयल को बराबर मात्रा में मिला लें, इसके बाद रुई को इसमें डूबाकर रात के समय पिंपल्स में लगाकर सो जाएं. सुबह उठकर ठीक से स्किन की सफाई कर दें. एक से दो सप्ताह में पिंपल्स से आपको छुटकारा मिलने लगेगा.