
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2022 2:53 PM IST
चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या से ज्यादातर महिलाएं परेशान होती हैं। जैसा कि हर व्यक्ति के चेहरे पर छोटे-छोटे बाल या रोम होते हैं लेकिन, कुछ महिलाओं के चेहरे पर मौजूद ये रोएं ज्यादा काले, मोटे और सख्त होते हैं। इससे ना केवल उनके चेहरे पर मेकअप लगाने में परेशानी होती है बल्कि, महिलाओं का आत्मविश्वास भी कम होता है। फेशियल हेयर या चेहरे के बालों से छुटाकारा पाने के लिए कई प्रकार के प्रॉडक्ट्स आज बाजार में उपलब्ध हैं वहीं, वैक्सिंग, थ्रेडिंग या लेजर ट्रीटमेंट जैसे महंगे तरीकों से भी महिलाएं इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के प्रयास करती हैं। पर इन तरीकों का फायदा लम्बे समय तक महिलाओं को नहीं मिल पाता।
अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कोई अधिक प्रभावी, सस्ता और कारगर तरीके की तलाश में हैं तो यहां लिखे तरीके आप ट्राई कर सकती हैं। रसोई और घर में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की चीजों की मदद से ये नुस्खे तैयार किए जाते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने से आपको बेहतर रिजल्ट्स भी प्राप्त हो सकते हैं।यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में।
