
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2023 3:08 PM IST
Home remedies for hair care in summers: बालों की हेल्थ और शाइन कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे हमारी डाइट, पोषक तत्वों की सही मात्रा, हाइड्रेशन, स्कैल्प की हेल्थ और मौसम। इसीलिए, जब मौसम बदलता है तो अचानक से कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगती हैं। सर्दियों में जहां डैंड्रफ की परेशानी (Dandruff Problem) बढ़ जाती है वहीं गर्मियों में स्किन इंफेक्शन के कारण स्कैल्प (scalp problems in summers) और बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। गर्मियों में धूप, उमस और हवा के कारण लोगों सिर में पसीना, बैक्टेरिया और इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, धूप के सम्पर्क में आने से बालों की रंगत खराब (hair damage in summer season) हो सकती है और उनकी चमक भी गायब हो सकती है। इसीलिए, एक्सपर्ट्स द्वारा गर्मियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए सबसे पहले उन्हें सेफ रखने और धूप से बचाने की सलाह दी जाती है। (Home remedies for hair care in summers in Hindi)
आयुर्वेद में बतायी गयी औषधियों और कई घरेलू चीजों की मदद से गर्मियों में बालों को हेल्दी (hair care in summers) रखा जा सकता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो बालों को हेल्दी रखती हैं और साथ ही पढ़ें इनके इस्तेमाल का तरीका
बालों के लिए करी पत्ता (curry patta) बहुत ही गुणकारी इंग्रीडिएंट है। यह स्कैल्प को हेल्दी रखता है और बालों को स्वस्थ और शाइनी बनाता है। करी पत्ते में विटामि ए और विटामिन सी होता है जो बालों के लिए अच्छा है। इसी तरह चुकंदर (chukander ke fayde) में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों की कंडीशनिंग करते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं। आइए जानें हेल्दी हेयर के लिए चुकंदर और करी पत्ता इस्तेमाल करने का तरीका-
बालों में इसे 25-30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर, बालों को पानी और किसी सौम्य शैम्पू से साफ कर लें।