Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Skin care tips for Holi : रंगों का त्योहार होली अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है, जिसमें स्किन संबंधी समस्याएं लोगों को खूब परेशान करती हैं। गुलाबी, पीले, बैंगनी, नीले रंग के रंग भले ही आपको लुभाने का काम करते हों लेकिन ये रंग आपकी स्किन के लिए कई मुश्किलें भी खड़ी कर सकते हैं। बाजार में उपलब्ध तरह-तरह के कृत्रिम रंग आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के त्वचा रोग विशेषज्ञ और सीनियर कंसलटेंट डॉ. विजय सिंघल कहते हैं कि क्या आप जानते हैं कि इन कृत्रिम रंगों और गुलाल में केमिकल, सीसे के छोटे-छोटे चमकीले कण मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। इतना ही नहीं होली चूंकि हम घर के बाहर खेलते हैं ऐसे में धूप में रहने से भी त्वचा पर हानिकारक प्रभाव होता है। त्वचा के साथ-साथ बाल भी रूखे और बेजान हो जाते हैं। इससे बचना और स्किन, आंखों की सुरक्षा करना काफी जरूरी है।
डॉ. विजय सिंघल कहते हैं कि आप इन आसान टिप्स की मदद से स्किन को रंगों से बचा सकते हैंः
1- पेस्ट और स्प्रे के रूप में रंगों में जहरीले यौगिक होते हैं जो खुजली, स्किन एलर्जी और चकत्ते का कारण बन सकते हैं।
2-अगर आप इनमें से किसी भी परेशानी से पीड़ित होते हैं तो सादे पानी से धोएं और उसके ऊपर नारियल या बादाम का तेल लगाएं।
3-अगर आपको लगता है कि खुजली-जलनपैदा कर रही है, तो कुछ ठंडा दूध और एक कपास लें। दूध में कपास को डुबोएं और जहां पर रंगों से एलर्जी हो गई है वहां पर मालिश करें।
4-इसके अलावा, अगर होली खेलते समय जख्म हो जाता है, तो सामान्य सादे पानी से धो लें और जख्म को साफ करें और कोई अच्छी एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।
5-होली पर रंग तो खेलना ही है पर इसके लिए अपने कपड़ों का बहुत ध्यान रखें। कोशिश करें कि पूरी तरह ढके हुए कपड़े ही पहनें। इससे त्वचा को कम नुकसान पहुंचेगा।
6- ज्यादा दिक्कत हो तो फौरन नजदीकी डाक्टर से संपर्क करें।
डॉ. विजय सिंघल कहते हैं कि सावधानी ही बचाव है और होली पर ये सावधानियां आपके बड़े काम आएंगीः
1-होली खेलने से पहले चेहरे पर क्रीम या वॉटर प्रूफ बेस लगाएं और बॉडी पर ऑलिव ऑयल, तिल का तेल या सरसों का तेल लगाएं। इससे आपके चेहरे एवं बॉडी पर रंग नहीं चढ़ेगा और नहाने पर आसानी से उतर जाएगा।
2-होठों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए अच्छा लिप बाम लगाए ताकि होठों पर रंग न चढ़े।
3-बालों में तेल या जेल लगाकर उनका जूड़ा बांध लें ताकि बालों और स्काल्प (सिर की त्वचा) पर रंग की पकड़ ढीली रहे।
4-होली पर केमिकल की जगह आर्गेनिक कलर का यूज करना बेहतर विकल्प है। आप चाहें तो कलर्स की जगह नेचुरल प्रोडक्ट जैसे हल्दी, चंदन, नील आदि का प्रयोग कर सकते हैं। ये आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
5-इसके अलावा, रंग खेलने से 20 से 30 मिनट पहले अपनी स्किन पर क्रीम, लोशन या तेल का इस्तेमाल करें। इससे कलर्स आपकी स्किन पर सीधा असर नहीं डाल पाएंगे और आप नुकसान से बच जाएंगे।
6-रंग खेलने से पहले अपने चेहरे पर वाटर रेसिस्टेंट या प्रूफ सनस्क्रीन लगाएं। इसके साथ ही, रंग खेलने से पहले फेशियल, ब्लीच या केमिकल पील करवाने से भी बचें।