सर्दियों में रवीना टंडन के बताएं तरीके से नहाएंगे तो नहीं फटेगी आपकी स्किन, जानें नहाने का सही रूटीन

शुष्क और परतदार त्वचा, सर्दियों में होने वाली कुछ सबसे आम समस्या है। हम सभी जानते हैं कि नवंबर के महीने में तापमान नीचे गिरना शुरू हो जाता है और इसी कारण हमारे शरीर से नमी बाहर निकालने लगती है, जिससे हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान रहते हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है खुद रवीना टंडन आपकी इसमें मदद करने की कोशिश करेंगी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 22, 2020 5:21 PM IST

जैसे-जैसे अक्टूबर का महीने खत्म होने की ओर चल पड़ा है ठीक वैसे-वैसे मौसम में ठंडापन बढ़ने लगा है। अक्टूबर महीने के खत्म होने के साथ-साथ हम धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहे हैं और हर बार बदलते मौसम का प्रभाव हमारी स्किन, बाल और शरीर पर पड़ना शुरू हो जाता है। सर्दियां आती है हमारी स्किन रूखी होने लगती है, होंठ फटने लगते हैं और हाथों की स्किन भी बहुत ज्यादा ड्राई होना शुरू हो जाती है। शुष्क और परतदार त्वचा, सर्दियों में होने वाली कुछ सबसे आम समस्या है। हम सभी जानते हैं कि नवंबर के महीने में तापमान नीचे गिरना शुरू हो जाता है और इसी कारण हमारे शरीर से नमी बाहर निकालने लगती है, जिससे हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान रहते हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है खुद रवीना टंडन आपकी इसमें मदद करने की कोशिश करेंगी।

रवीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नुस्खा

जी हां, अभिनेत्री रवीना टंडन ने सर्दियों में अपनी स्किन संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। रवीना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्किन और हेयर केयर टिप्स देना जारी रखा हुआ है, जो बिल्कुल प्राकृतिक और जैविक टिप्स होते हैं। हाल ही में रवीना ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आने वाले सर्दियों के मौसम में बाथिंग रूटीन को फॉलो करने के बारे में बताया है।

सर्दियों में इस तरह से नहाएं

इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में रवीना ने बताया है कि ठंड के मौसम में नहाते समय आपको हल्के साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। वीडियो में रवीना कहती हैं, "आप इस बात को सुनिश्चित करें कि नहाने के लिए जिस साबुन का इस्तेमाल आप कर रहे हैं वह सौम्य, जेंटल और ऑर्गेनिक हो, जो आपकी त्वचा को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।"

चुनें सही तौलिया

उन्होंने इस वीडियो में अपनी स्किन पर तौलिया का उपयोग करने का सही तरीका भी शेयर किया है। रवीना कहती हैं, "नहाने के बाद, अपने आप को तौलिया से सुखा लें। तौलिया को अपनी त्वचा पर रगड़ें नहीं।"

स्किन को मॉस्चराइज करना न भूलें

इसके अलावा रवीना ने एक और महत्वपूर्ण टिप शेयर किया है, वो ये है कि आपको सर्दियों के दौरान कभी भी अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना नहीं भूलना चाहिए। रवीना का सुझाव है कि इस मामले में सभी को बिल्कुल प्राकृतिक तरीका ही अपनाना चाहिए।

रवीना के मुताबिक, स्किन को मॉश्चराइज करने के लिए आपको कच्चे, शुद्ध दूध का उपयोग करना चाहिए, जो कि आपके लिए बिल्कुल "सर्वश्रेष्ठ" मॉइस्चराइजर है।

जानें मॉस्चराइज करने का सही तरीका

इसके इस्तेमाल का तरीका बताते हुए वह कहती हैं कि आप सबसे पहले एक मुलायम मलमल का कपड़ा लें और उसे दूध में डुबोएं। कपड़े को अपनी त्वचा पर चारों ओर से दबायें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने पर आप अपनी स्किन को बिल्कुल सॉफ्ट और मखमली पाएंगे।