Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
खराब खान-पान और गतिहीन जीवनशैली दो ऐसे बड़े कारक हैं, जो आपके चेहरे की चमक को बिगाड़ कर रख देते हैं। भले ही आप बाजार में बिकने वाले तरह-तरह के उत्पादों का प्रयोग कर चेहरे को चमका लें लेकिन असली ग्लो नहीं आ पाएगा और आपके चेहरे की रंगत फिर से फीकी दिखाई देने लगेगी। अगर आपके चेहरे की चमक गायब हो गई है तो इस लेख में हम आपको ऐसी तीनों चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सुधार कर आप अपने चेहरे को फिर से ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ रंगत को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करना है सुधार और क्या करें ताकि चेहरे न बिगड़े चेहरे की रंगत।
स्किन की चमक एक बार फीकी पड़ जाने पर वापस से खोई रंगत को पाना बहुत ही मुश्किल होता है। हां, आप पहले के मुकबाले चेहरे की रंगत में सुधार जरूर कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ये काम करने चाहिएः
1-ज्यादा देर पानी में बिताने से स्किन की नमी कम हो जाती है और स्किन रूखी व बेजान हो जाती है। इसलिए पानी में काम करते हुए रबर ग्लब्स या पॉलीथिन ग्लब्स पहनें।
2-नहाने और फेसवॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल न करें। साबुन के उपयोग के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाना न भूलें।
3-स्किन का मुर्झाना किसी क्रॉनिक डिजीज का लक्षण भी हो सकती है, इसलिए अगर इन उपायों से न असर पड़े तो डॉक्टर को दिखाएं।
1- ऐसे साबुन और फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जो ड्राईनेस न बढ़ाए बल्कि स्किन को स्मूथ बनाएं।
2-आप क्लिंजिंग क्रीम्स, शॉवर जेल और मॉइश्चराइजर वाला साबुन भी यूज कर सकते हैं।
3-बाहर निकलने से पहले अपने बाल, स्किन और आंखों का ध्यान रखें।
4-गॉगल और सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें।
5-धूप या हवा में स्किन को ढंक कर ही रखे क्योंकि हवा के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है।
1-दिन में कम से कम 4 अखरोठ जरूर खाएं।
2-आप दिन में 10 से 15 भीगे हुए बादाम के साथ-साथ 1 मुट्ठी भीगी हुई किशमिश भी खाएं।
3-दिन में 1 केला जरूर खाएं।
4-दिन में 2 गिलास दूध जरूर पिएं।
5-हर दिन एक खीरा और दो जरूर टमाटर भी खाएं।