Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

टैनिंग की वजह से काली दिखने लगी है गर्दन, तो करें ये घरेलू उपाय

अकसर तेज धूप और टैनिंग की वजह से गर्दन पर ऐसी रेखा बन जाती है जिससे धूप के संपर्क में आने वाला गर्दन का हिस्सा और कपड़ों से ढका रहने वाला हिस्सा  बिल्कुल अलग-अलग दिखता है।

टैनिंग की वजह से काली दिखने लगी है गर्दन, तो करें ये घरेलू उपाय
अकसर तेज धूप और टैनिंग की वजह से गर्दन पर ऐसी रेखा बन जाती है जिससे धूप के संपर्क में आने वाला गर्दन का हिस्सा और कपड़ों से ढका रहने वाला हिस्सा  बिल्कुल अलग-अलग दिखता है। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : May 9, 2019 4:15 PM IST

गर्मियों में होने वाली सौंदर्य समस्‍याओं में से एक है गर्दन काली दिखने लगना। अकसर तेज धूप और टैनिंग की वजह से गर्दन पर ऐसी रेखा बन जाती है जिससे धूप के संपर्क में आने वाला गर्दन का हिस्‍सा और कपड़ों से ढका रहने वाला हिस्‍सा बिल्‍कुल अलग-अलग दिखता है। अगर आप भी इस तरह की समस्‍या से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिन्‍हें आजमा कर आप इससे निजात पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें - तीखी धूप भी नहीं छीन पाएगी चेहरे का निखार, डायट में शामिल करें ये फूड

अपना सकती हैं ये घरेलू उपाय

नींबू का रस

Also Read

More News

नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है जो त्वचा की सफ़ाई और दाग़ धब्बे को दूर करने के काम आता है। यह एक खट्टा फल है जिसमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एक चम्मच नींबू के रस में रुई के फोहे को डुबोकर गर्दन के गहरे रंग वाले हिस्से पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद इसे धो दें ऐसा नियमित करने से फ़र्क जल्दी ही नज़र आएगा।

यह भी पढ़ें – बचना है टैनिंग से, तो फॉलो करें ये जरूरी ब्‍यूटी टिप्‍स

संतरे का गूदा

संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के दाग़ धब्बे को दूर कर त्वचा में निखार लाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। संतरे के गूदे को गर्दन के कालेपन वाले हिस्से पर लगाने से गर्दन का कालापन दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें – सेहत की चमक दिखेगी चेहरे पर, जब डायट में शामिल करेंगे पपीता

आलू का रस

आलू में कैटेकोलेस _ Catecholase नाम का एंजाइम होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक ब्लीच का गुण त्वचा के गहरे रंग को हल्का कर देता है। एक आलू को छीलकर उसके रस को गर्दन में लगा लें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा प्रतिदिन करने से असर जल्दी नज़र आएगा।

काबुली चने का आटा

काबुली चने का आटा एक बहुत ही अच्छा प्राकृतिक स्क्रब है जो रूखी सूखी और बेजान त्वचा में जान लाता है साथ ही साथ आपकी रंगत को भी निखारता है। 2 चम्मच काबुली चने के आटे में एक चुटकी हल्दी और कुछ बूँद गुलाबजल की मिलाएं। अब इस पेस्ट को गर्दन के गहरे रंग वाले हिस्से में लगाकर इसे सूखने दें। लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा

यह त्वचा में प्राकृतिक रूप से निख़ार लाता है और धीरे धीरे गहरे रंग को हल्का कर देता है। 3 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच पानी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पैक को गर्दन के गहरे रंग वाले हिस्से पर लगाएं और पानी से धो लें। सप्ताह में इसे 2 बार लगाने से ज़बरदस्त निखार दिखाई देगा।

एलो वेरा का गूदा

एलो वेरा त्वचा के दाग़ धब्बों को दूर कर त्वचा को निखार प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है जो त्वचा की ख़ास देखभाल करता है। एलोवेरा के जेल को गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद इसे धो लें। ऐसा रोज़ाना करें लाभ मिलेगा।

फलों का फ़ेस पैक

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फ्रूट पैक त्वचा पर निखार लाने के साथ साथ काली गर्दन को गोरा भी बनाता है। केला, एवोकाडो और ऑरेंज के पल्प को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और गर्दन के काले हिस्से पर 30 मिनट के लगाएं और फिर पानी से धो लें इससे बेहतर परिणाम नज़र आएंगे।

About the Author

... Read More