बढ़ती उम्र की वजह से लूज हो रही है चेहरे की स्किन ? आज से ही करें ये 3 काम

बाजारवाद के इस जमाने में कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे कि कसावट वापस नहीं आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक उपाय ऐसे हैं जो चेहरे की स्किन को जवां बनाए रखते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 7, 2019 1:47 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की त्वचा में बदलाव आने लगता है। चेहरे की स्किन लटकने लगती है। चेहरे की त्वचा में बदलाव आने से महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बाजारवाद के इस जमाने में कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे कि कसावट वापस नहीं आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक उपाय ऐसे हैं जो चेहरे की स्किन को जवां बनाए रखते हैं। हम यहां कुछ ऐसे ही उपाय बता रहे हैं जो आपके चेहरे की कसावट और सुंदरता को बनाए रखते हैं। सर्दी में विटामिन-ई कैप्सूल का कैसे इस्तेमाल करें ? 

धूप की वजह से है तो क्या करें ? 

अगर धूप के कारण आपकी स्किन में टैनिंग की समस्या आ गई है तो बेसन का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के दाग धब्बे और मुरझाई हुई स्किन में जान डाल सकती हैं। विटामिन-ई के तेल से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कैसे करें ?

ऑयली स्किन है तो क्या करें ?

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसको नॉर्मल बनाने के लिए थोड़े से बेसन में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर के लिए 1 घंटे के लिए छोड़ दें। क्या आपको पता है कि विटामिन ई के सेवन से दिमाग स्वस्थ हो सकता है ?

ड्राई स्किन है तो क्या करें ?

ड्राय स्किन की समस्या को दूर करने के लिए बेसन में दूध की मलाई शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाकर अपनी स्किन पर लगा लें और जब ये सूख जाये तो इसे ठंडे पानी से धो लें।

पोर्स की सफाई कैसे करें ?

अपनी स्किन के पोर्स में जमी गंदगी को साफ करने के लिए बेसन में थोड़ा सा खीरे का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source