4 नैचुरल फूड जिन्हें खाने से ड्राई स्किन से मिलेगी राहत

अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपनी डायट में कुछ बदलाव करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 19, 2018 4:19 PM IST

मौसम में बदलाव और खान-पान की आदतों का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। हवा में नमी की कमी के कारण आपकी स्किन में रुखापन बढ़ सकता है। ऐसे में आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपनी डायट में कुछ बदलाव करें। प्रकृति ने हमें कुछ ऐसी चीज़ों की भी सौगात दी है जो नैचुरली हमारी त्वचा को नमी देने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं। ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

  1. एवोकाडो- क्या आप जानते हैं कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हेल्दी रहने के लिए रोजाना एवोकाडो खाती हैं? आपने भी अक्सर लोगों को एवोकाडो खरीदते देखा ही होगा। दरअसल मक्खनफल या एवोकाडो हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। इसकी लोकप्रियता की वजह इस फल में मौजूद फैटी एसिड्स और विटामिन ई ही हैं, जो आपकी त्वचा को आवश्यक नमी देते हैं और उसे हाइड्रेट करते हैं। अपनी ड्राई स्किन को नैचुरली मुलायम बनाने के लिए आप एवोकाडो खा सकते हैं।
  2. ऑलिव ऑयल- स्किन के लिए ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल एक बेहतरीन मॉश्चराइज़र के तौर पर काम करता है। इसमें पॉलिफिनॉल्स एक तत्व होता है जो हमारी त्वचा को नमी प्रदान करता है। ऑलिव ऑयल में फैटी एसिड्स भी होते हैं जो त्वचा का रुखापन कम कर उसे हेल्दी बनाते हैं।
  3. नारियल का तेल- केवल बालों ही नहीं आपकी त्वचा को भी सुंदर बनाता है नारियल का तेल या कोकोनट ऑयल। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की जलन और सूजन कम करते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करके उसकी उम्र कम दिखाने का भी काम करता है।
  4. संतरा- यह बात तो आप भी जानते हैं कि विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है संतरा। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। साथ ही साथ यह फ्री-रैडिकल से भी त्वचा को सुरक्षा देता है। विटामिन सी त्वचा में ऐसे कोलाजन बनाने में मदद करता है जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसीलिए इन रसीले फलों को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source