सर्दियों में रूखी त्वचा की देखभाल के लिए क्या करें, क्या ना करें

Dry Skin Dos & Don’ts: ठंड के दिनों में त्वचा से संबंधित कुछ डूज एंड डोन्ट्स का ख्याल रखेंगे, तो स्किन अधिक ड्राई नहीं होगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2021 1:06 PM IST

Dry Skin Care in winter in Hindi: सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग ड्राई स्किन यानी रूखी त्वचा (Dry skin in winter) की समस्या से परेशान रहते हैं। हालांकि, जिनकी त्वचा जरूरत से ज्यादा रूखी होती है, उन्हें हर मौसम में यह समस्या देखने को मिलती है। त्वचा की देखभाल से संबंधित कुछ गलतियां करने से भी ठंड में स्किन और भी ज्यादा ड्राई (Dry skin care in winter) हो जाती है। यदि त्वचा की देखभाल सही से ना की जाए, तो खुजली, ब्रेकआउट्स, त्वचा की परत का उतरना, पपड़ीदार त्वचा आदि की समस्या शुरू हो सकती है। रूखी त्वचा के कारण आपको कुछ स्किन डिसऑर्डर जैसे सोरायसिस, एग्जिमा भी शुरू हो सकती है। ऐसे में ठंड के दिनों में त्वचा से संबंधित कुछ डूज एंड डोन्ट्स का ख्याल रखें। जानें, ड्राई स्किन की देखभाल करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं (Dry Skin Dos & Don’ts)...

ड्राई स्किन की देखभाल के लिए क्या करें (Dry Skin Dos & Don’ts)

  • गर्म पानी से नहाने के बाद बॉडी लोशन लगाएं।
  • तेल से भी स्किन की मालिश कर सकते हैं। शिया बटर, ऑलिव ऑयल, नारियल तेल, जोजोबा ऑयल लगाएं। इनसे बने मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  • बॉडी लोशन नहीं है, तो मॉइश्चराइजर क्रीम जरूर लगाएं। इन्हें खरीदते समय क्वालिटी का ध्यान रखें।
  • घर से बाहर जाना हो, तो हैंड क्रीम पर्स में रखें। हाथ धोने के बाद त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए इसे लगाएं।
  • बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्लेड को 4-5 यूज के बाद बदल दें। नहीं बदलने पर त्वचा रूखी होती है।
  • चेहरे पर भी आप तेल अप्लाई करें। इससे रूखी त्वचा को मॉइश्चर और पोषण मिलता है।
  • ड्राई स्किन पर लगाए जाने वाले प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें। त्वचा हेल्दी रहेगी।
  • ठंड में भी चेहरे को एक्सफोलिएट करना जरूरी है। इससे त्वचा के पोर्स साफ होते हैं। सप्ताह में एक-दो बार स्किन एक्सफोलिएट करें।
  • हेल्दी त्वचा का राज है भरपूर और पर्याप्त नींद लेना। आप भी हर दिन 8 घंटे की नींद जरूर लें।

ड्राई स्किन की देखभाल के लिए क्या ना करें (Dry Skin Dos & Don’ts in winter)

  • ड्राई स्किन है, तो अधिक साबुन का इस्तेमाल ना करें। इसकी बजाय ऑयली क्लिंजर लगाएं।
  • अधिक गर्म पानी से ना नहाएं। देर तक हॉट वाटर बाथ ना लें। गर्म पानी के टब में ना बैठे रहें।
  • एल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल से बचें।
  • त्वचा को स्क्रब ना करें। बहुत ज्यादा तौलिए से ना रगड़ें।
  • त्वचा को लंबे समय तक डिहाइड्रेटेड ना रहने दें। पानी पिएं। लिक्विड पदार्थ का सेवन अधिक करें।
  • ठंड में पाउडर लगाने से बचें। इससे त्वचा ड्राई होती है। मेकअप भी अधिक करने से बचें।
  • रात को बिना त्वचा को साफ किए ना सोएं। चेहरे पर मौजूद मेकअप, धूल-गंदगी, बैक्टीरिया, डेड स्किन सेल्स से त्वचा को नुकसान पहुंचता है।

Castor Oil for Skin: अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) डार्क सर्किल और मुंहासों के निशान दूर करने में कैसे है फायदेमंद? जानिए अप्लाई करने का सही तरीका