गर्मियों में फटे होंठों की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण होंठ फटते हैं। कई लोग इस समस्या को आम समझकर इग्नोर कर देते हैं। त्वचा की तरह होंठों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। जानें, होंठ फटने के कारण और इससे बचाव के उपाय क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 12, 2020 6:09 PM IST

Dry Lips Cure : शरीर को स्वस्थ रखना जितना जरूरी है, उतना ही स्किन का ख्याल रखने की जरूरत होती है। चेहरे या स्किन की देखभाल के लिए संपूर्ण पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर स्किन का सही ढंग से ख्याल नहीं रखा गया, तो तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं।  इसमें होठों का फटना (Dry Lips Cure ) और छिलना प्रमुख समस्या है। अधिकतर लोग ऐसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इससे बचने के उपाय भी अपनाते हैं।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण होंठ (Dry Lips Cure ) फटते हैं। कई लोग इस समस्या को आम समझकर इग्नोर कर देते हैं। हालांकि, होठों की देखभाल बहुत ही जरूरी होती है। चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि होंठ फटने के क्या कारण हैं और इसके क्या बचाव हैं।

होंठ फटने के कारण

लिप्स फटने (Dry Lips Cure ) के कई कारण हो सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण लार में खमीर संक्रमण हैं, जो होंठों के आसपास लगने से किनारे छिल जाते हैं। यह लार होंठों के कोनों में बैठ जाते हैं, जिसके कारण कवर पैदा होता है। गर्म वातावरण में इसका असर अधिक होता है। इसके साथ ही बहुत से ऐसे व्यक्ति होते हैं, जो अपने सूखे होंठों को चाटते हैं, ऐसे में होंठ फटने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा मुंह में वायरस और बैक्टीरिया के कारण भी होंठ फटते हैं।

होंठ फटने के लक्षण

  • लिप्स के किनारों से खून का बहना।
  • मुंह के किनारों का लाल पड़ना।
  • पपड़ीदार त्वचा।
  • मुंह के किनारों में दर्द महसूस होना।
  • फूला हुआ होंठ
  • मुंह के किनारों का फटना।
  • आपके मुंह में बुरा स्वाद।
  • खुजलीदार त्वचा होना।
  • होंठ या मुंह पर जलन महसूस होना।

लिप्स फटने के घरेलू उपचार

नींबू और दूध

फटे होंठों की समस्या से बचने के लिए नींबू का इस्तेमाल बेहतर हो सकता है। नींबू का रस लें। इसमें दूध मिलाकर होठ पर लगाएं। होठ नहीं फटेंगे। नींबू में सबसे ज्यादा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो होठों की संवेदनशील त्वचा को पोषण देते हैं। इससे रूखी-सूखी और फटे हुए होठ जल्दी नर्म और मुलायम हो जाते हैं।

घी 

घी भी होंठों की समस्या को दूर करती है। इसे आप रात में सोने से पहले होठों पर लगाकर सो जाएं, होठों को पोषण मिलेगा। घी नहीं है, तो आप बटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह में होठ मुलायम और नर्म हो जाएंगे।

खीरा

खीरा लगभग हर मौसम में मार्केट में उपलब्ध होता है। खीरा में पानी काफी होता है, ऐसे में आप इसे जरूर खाएं। इससे शरीर में नमी बनी रहेगी। खीरे में विटामिन सी भी मौजूद होता है, जो क्षतिग्रस्त हुई कोशिकाओं को दुरुस्त करता है। खीरे का रस निकालें। इसे कॉटन की मदद से होठों पर लगाएं और 15 मिनट तक यूं ही लगाए रखें।

ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं कैमोमाइल ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल

Men's Health Week 2020:  गर्मियों में दाढ़ी बढ़ाना होता है सबसे परफेक्ट, होते हैं कई जबरदस्त फायदे

घर पर तैयार करें गुड़हल के फूलों से नेचुरल हेयर कलर ऑयल, बाल होंगे स्वस्थ और चमकदार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source