Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dry cracked skin in winter: ड्राई स्किन की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। लेकिन, सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ये समस्याएं बढ़ने लगती हैं। जैसे कि जब सर्दियों की शुरुआत से पहले जैसे ही मौसम बदलने लगता है, ऐसे ही हाथ पैर फटने लगते हैं। त्वचा की खाल निकलने लगती है, एक्जिमा की समस्या बढ़ जाती है तो, कभी खुजली बढ़ने लगती है। ये तमाम स्थिति नमी और हाइड्रेशन की कमी की वजह से होती है, क्योंकि सर्द हवा त्वचा से नमी छीन लेती है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर पर कुछ चीजें लगा कर सोएं, दिन भर आपकी स्किन फटेगी नहीं। साथ स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रात में सोने से पहले नारियल तेल लगाना आपकी फटी हुई स्किन की समस्याको दूर कर सकता है। तो, ये करें कि रात में पहले तो नारियल तेल को हल्का सा गर्म कर लें और फिर इसे आराम से बैठ कर पूरे शरीर पर लगाएं। नारियल तेल का फैटी एसिड, नमी बढ़ाने और स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
नाभि में सरसों का तेल लगाना आपकी स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये दरअसल, स्किन की समस्याओं में कारगर तरीके से काम करता है। ये नमी बढ़ाने में मददगार है। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन और कोलेजन बूस्टिंग में भी मदद करता है, जिससे आपकी स्किन में जान आती है और स्किन निखरता है।
सोने से पहले चेहरे पर देसी घीलगाना त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार है। देसी में जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो कि त्वचा में नमी बढ़ाने और इसकी बनावट को सही करने में मददगार हैं। साथ ही अगर आप इसे रेगुलर फॉलो करें तो आपकी स्किन हमेशा बेहतर बनी रहती है।
एलोवेरा रात में लगाने से आपकी स्किन में नमी बनी रहती है। साथ ही ये चेहरे को मॉइस्चराइज भी करता है और स्किन की समस्याओं को दूर करता है। साथ ही ये एग्जिमा की समस्याओं में भी कारगर है। तो, एलोवेरा जेल लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो हाथ और पैर पर भी आप इसे लगा सकते हैं।
ग्लिसरीन स्किन की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसे लगाने से त्वचा में लंबे समय के लिए नमी लॉक रहती है और स्किन बेहतर महसूस करती है। साथ ही ये स्किन की दूसरी समस्याओं में भी कारगर है जैसे कि एग्जिमा में। तो, रात में सोने से पहले इन तमाम चीजों को चेहरे पर लगाएं और सर्दियों में ड्राईनेस और फटी हुई स्किन से बचें।