... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 12, 2018 5:04 PM IST
बालों की स्ट्रेंथ बढ़ाने का सबसे बढि़या तरीका है यह। © Shutterstock
आज के समय में बालों की चमक और सुंदरता बनाए रखना काफी मुश्किल है। ऐसे में कई महिलाएं हेयर रिबोंडिंग, हेयर स्मूदनिंग जैसे महंगे ट्रीटमेंट करने के बारे में सोचने लगती हैं। परन्तु ये सभी बहुत महंगे और समय लेने वाले ट्रीटमेंट होते हैं, जिन्हें कराना सभी के लिए संभव नहीं। मगर इनके अलावा भी एक तरीका है जिससे बालों को इंस्टेंट शाइन मिलने के साथ ही मुलायम भी बनाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं हेयर स्पा की।
बालों को क्रीम से पोषण देने के साथ ही स्टीम देने की प्रक्रिया को हेयर स्पा कहा जाता है। इससे बालों में चमक आती है और वे मुलायम होते हैं। हेयर स्पा, बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले सबसे सस्ता और आसान ट्रीटमेंट है। यह बालों से जुड़ी बहुत-सी समस्याओं को भी दूर करता है। वैसे तो इसके लिए पार्लर या सैलून जाना पड़ता है लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें - थकावट से चेहरा हो गया है डल, तो अपनाएं ये टिप्स
बालों को मिलती है स्ट्रेंथ
हेयर स्पा करने का सबसे बड़ा फायदा बालों की स्ट्रेंथ को मिलता है। इससे उनकी जड़ें मजबूत होती हैं और उनमें नई चमक आती है। इसलिए महीने में 1 बार हेयर स्पा करवाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - मेकअप में अपनाएंगी ये टिप्स, तो सालों साल दिखेंगी जवां
ऐसे करें घर पर स्पा
अगर आप स्पा घर पर कर रही हैं तो स्टीमिंग के लिए एक तौलिया को गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ दें और इसे अपने बालों में 10 मिनट के लिए लपेट लें। इसके बाद शैम्पू करके हेयर मास्क लगाएं और 20 मिनट तक रखें। उसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें।