Skin Detox : शरीर में जमा गंदगी का स्किन पर होता है असर, इन 3 ड्रिंक्स की मदद से करें डिटॉक्स, मिलेगी हेल्दी बॉडी और ग्लोइंग स्किन

Shahnaz Hussein Skincare Tips: फलों और सब्जियों में मौजूद ताकतवर एंटी आक्सीडेंट्स से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और स्किन भी हेल्दी बनती है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन भी ग्लोइंग स्किन के लिए डिटॉक्स की सलाह देती हैं। उनके मुताबिक फ्रूट्स और सब्ज़ियों से बने जूस पीने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 15, 2020 2:39 PM IST

Drinks for Skin Detox : डिटॉक्स या बॉडी क्लिंज (Body Cleanse) ना केवल शरीर पर बल्कि स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इससे, शरीर से विषैले  तत्व (detox benefits) बाहर निकल जाते हैं। जिससे, स्किन को इनके नुकसान से बचाने में मदद होती है। बॉडी डिटॉक्स का एक अच्छा तरीका है फ्रूट जूस पीना। जिससे, ना केवल शरीर को फलों का फायदा मिलता है। बल्कि, फलों और सब्जियों में मौजूद ताकतवर एंटी आक्सीडेंट्स से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और स्किन भी हेल्दी बनती है। (Drinks for Skin Detox ) ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (Shahnaz Hussein Skincare Tips) भी ग्लोइंग स्किन के लिए डिटॉक्स की सलाह देती हैं। उनके मुताबिक फ्रूट्स और सब्ज़ियों से बने जूस पीने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

Oily Skincare Tips: ऑयली स्किन को होती हैं ज़्यादा स्किन प्रॉब्लम्स, तैलीय त्वचा का ख्याल रखें इन टिप्स के साथ

फलों के रस से करें बॉडी डिटॉक्स, मिलेगी हेल्दी स्किन भी (Drinks for Skin Detox ):

खीरे का जूस:

एक खीरे को काटकर इसमें अजवायन की पत्तियों के साथ दोनों को जूसर-मिक्सर में अच्छी तरह पीस लीजिए। इस जूस में आप अपने स्वाद के अनुसार नमक या काली मिर्च मिलाकर प्रतिदिन सुबह एक गिलास ले सकते हैं। यह जूस विटामिन से भरपूर माना जाता है। इससे पेट में एसिड्स के बहुत अधिक निर्माण को भी रोकता है।

Calendula Flowers: कैलेंडुला के फूल हैं पिम्पल्स और ड्राई स्किन जैसी स्किन प्रॉब्लम्स का नैचुरल इलाज

टमाटर  और स्ट्राबेरी:

दो टमाटर और 3-4 स्ट्राबेरी को अच्छी तरह पीस कर जूस बना लें। आप इस जूस (Drinks for Skin Detox ) में अपने स्वादानुसार शहद या पानी मिला सकते हैं। इस जूस के नियमित प्रयोग से आपके रक्त में प्लेटलैटस तथा हिमोग्लोबिन का संतुलन बना रहता है।

ऑरेंज-ऐप्पल जूस:

एक सेब और संतरे के कुछ स्लाइस को मिलाकर इसका जूस निकाल लें। इस जूस में आप स्वादानुसार शहद या पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं। इस जूस को हफ्ते में तीन दिन पीएं। इससे, शरीर में विटामिन तथा पौष्टिक तत्वों की सही मात्रा पहुंचेगी। यह एक तुरंत एनर्जी देने वाला जूस भी है। इसीलिए, यह जूस वर्किंग वूमेन और बच्चों के लिए भी बहुत अच्छा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source