Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हर युवती की यही इच्छा होती है कि अपनी ड्रीम वेडिंग के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे। उनकी स्किन पर इतनी चमक हो कि लोगों की नजरें उससे हट न सकें। अगर आप भी यही चाहत रखती हैं कि आपकी स्किन पर गिलास ग्लो आए तो बहुत जरूरी है कि आप अपनी स्किन को बाहर से सुंदर बनाने के साथ ही उसे अंदर से भी पूरा पोषण दें। दरअसल, आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपकी स्किन पर साफ नजर आता है। इसलिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स शामिल कर सकती हैं, जिससे आपको जल्दी रिजल्ट मिलेंगे। कौनसे है ये जादुई ड्रिंक्स, जानते हैं पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा से।
चुकंदर और आंवला दोनों ही आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इन दोनों में ही भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनके जूस का नियमित सेवन करने से आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है। ये स्किन की सूजन को कम करते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल डैमेज से होने वाले नुकसान को भी रोकता है।
गन्ने के रस में नींबू मिलाकर हम बचपन से पीते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये जूस आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। दरअसल, गन्ने का रस बहुत ही हाइड्रेटिंग होता है। इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है, जिससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। ऐसे में यह जूस आपकी स्किन के टिशूज को रिपेयर करने के साथ ही उस पर ग्लो लाता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी सूरज की यूवी किरणों से आपको बचाती है, जिससे आपकी स्किन की रंगत बढ़ती है। वहीं नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। जिससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है और स्किन की झुर्रियां व दाग-धब्बे कम होते हैं। ग्रीन टी और नींबू का कॉम्बिनेशन इसे सुपर हेल्दी बना देता है। इसके नियमित सेवन से स्किन पर गिलास ग्लो आता है।
शहद, दही और जामुन तीनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दही एक प्रोबायोटिक है जो आपकी आंतों को हेल्दी रखता है, इससे आपकी स्किन भी सेहतमंद होती है। वहीं जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जिससे मुंहासे कम होते हैं और स्किन मॉइस्चराइजर रहती है।
बैम्बू शूट यानी बांस का प्ररोह बहुत ही हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सिलिका होता है। इसकी मदद से स्किन लचीली बनी रहती है। वहीं लोटस स्टेम यानी कमल के तनों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे स्किन में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। आप इन दोनों के जूस का नियमित सेवन करें, इससे स्किन पर शानदार ग्लो आता है।
View this post on Instagram