Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुरझाए चेहरे पर भी आ जाएगी रौनक, सोने से पहले पीएं ये 2 हर्बल चाय, खिल उठेगी स्किन

खूश्बू और स्वाद से भरपूर ये हर्बल टी आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

मुरझाए चेहरे पर भी आ जाएगी रौनक, सोने से पहले पीएं ये 2 हर्बल चाय, खिल उठेगी स्किन
The proteins found in almond oil can strengthen soft, brittle nails and provide healthy, shiny hair.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 1, 2024 12:16 AM IST

Herbal Tea For Glowing skin: स्किन से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो एक बार शुरू हो जाएं तो ठीक होने का नाम नहीं लेती।  पिम्पल्स, रैशेज, ड्राई स्किन और डल स्किन जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं लोगों के लिए काफी परेशानीभरी हो सकती हैं। क्योंकि, लोग बहुत कोशिश करने के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं पा सकते। लेकिन, अगर आप आयुर्वेद में बतायी गयीं कुछ चीजों का सेवन अपनी चाय में मिलाकर करेंगे तो इनसे आपकी स्किन को ना केवल फायदा मिलता है बल्कि आपकी स्किन से जुड़ी पुरानी समस्याएं भी कम होने लगती हैं। स्किन के लिए कुछ ऐसी ही फायदेमंद और टेस्टी चाय के बारे में हम लिख रहे हैं यहां। पढ़ें उनके सेवन का तरीका और उनके अन्य फायदे।

हेल्दी स्किन के लिए हर्बल टी पीने के फायदे ( Herbal teas for herbal teas)

एक्ने कम करने के लिए पीएं ग्रीन टी

वेट लॉस के लिए दुनियाभर में एक पॉप्युलर ड्रिंक बन चुकी ग्रीन टी आपकी स्किन की हेल्थ भी बूस्ट कर सकती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा हाई होती है जो स्किन को स्वस्थ बनाने का काम करते हैं। ग्रीन टी पीने से स्किन को फ्री-रैडिकल्स डैमेज से बचाया जा सकता है। यह स्किन में सूजन को कम करता है और एक्ने-पिम्पल्स जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

स्किन इरिटेशन से राहत दिलाती है कैमोमाइल टी

कैमोमाइल के फूलों से बनी हर्बल टी (chamomile tea benefits) स्ट्रेस कम करनेऔर दिमाग को शांत करने वाले प्रभावों के लिए जानी जाती है। कैमोमाइल टी पीने से स्किन पर निखार आ सकता है। इसी तरह स्किन में होनेवाली जलन और सूजन जैसी समस्याओं से भी राहत पाने के लिए कैमोमाइल की चाय पीने और कैमोमाइल के फूलों का लेप स्किन पर लगाने की सलाह दी जाती है। बेहतर रिजल्ट्स के लिए रात में सोने से पहले कैमोमाइल चाय पीने की सलाह दी जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News