Tips for Hair Oiling: बालों में तेल लगाने के लिए क्या करें, क्या ना करें, ये है हेयर ऑयलिंग का सही तरीका

बाल तभी ताउम्र घने, काले और मजबूत रहेंगे, जब आप बालों में तेल लगाएंगे। इसके लिए बालों में तेल लगाने का सही तरीका भी पता होना चाहिए। जानें, बालों में तेल लगाने के लिए क्या करें और क्या ना करें.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 30, 2021 5:59 PM IST

Tips for Hair Oiling in Hindi: बालों को लंबी उम्र तक घना, मजबूत और काला बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप बालों की प्रॉपर देखभाल भी करें। बालों की साफ-सफाई और हेयर ऑयलिंग (Hair Oiling) का ख्या रखें। बालों को स्वस्थ और पोषण देने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। कुछ लोग बालों में बिल्कुल भी तेल नहीं लगाते हैं। इससे बाल जड़ से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कभी भी तेल लगाते हैं। ऐसा करना भी बालों की सेहत के  लिए सही नहीं है। तेल लगाने से स्कैल्प में खून का प्रवाह (Hair Oiling Benefits) तेज होता है। जानें, बालों में तेल लगाते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए....

बालों में तेल लगाने के लिए क्या करें, क्या ना करें (Dos and Don'ts when applying Oil in Hair)

बालों में तेल लगाने के लिए क्या करें

1 तेल लगाना यानी बालों को नई जान देना। बालों में जब भी तेल लगाएं, तो स्कैल्प पर भी खास ध्यान देना चाहिए। बालों के सिरों से लेकर जड़ों तक तेल लगाना (Dos and Don'ts of Hair Oiling) चाहिए। तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत रहती हैं, जिससे बाल कम गिरते हैं।  ऐसे में तेल बालों के साथ ही स्कैल्प पर भी लगाना चाहिए, ताकि उसके जरिए बालों की जड़ों तक तेल से पोषण प्राप्त हो। आप बादाम, नारियल, सरसों, जैतून आदि का तेल लगाएं। तेल हथेलियों पर लेकर स्कैल्प और बालों में लगाएं और 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।

2 बालों में सप्ताह में एक या दो बार जरूर तेल लगाएं। इसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की तरह रूटीन में शामिल करें। तेल लगाते समय मसाज करना ना भूलें। हो सके तो तेल को हल्का गर्म कर लें। इससे बालों को भरपूर पोषण मिलता है।

बालों में तेल लगाने के लिए क्या ना करें

1 बालों में तेल लगाना ना भूलें। यदि आप घर से बाहर अधिक रहते हैं, तो धूल-मिट्टी, प्रदूषण से बाल और स्कैल्प गंदे हो जाते हैं। इससे बाल ड्राई, डल, बेजान भी हो जाते हैं। गंदे बालों में तेल लगाकर ना (Dos and Don'ts of Hair Oiling in Hindi) छोड़ें। एक घंटा तेल लगाकर रखें और फिर बालों को शैम्पू कर लें। घर से बिना हैट, स्कार्फ पहने ना निकलें। तेज धूप से त्वचा के साथ ही बालों को भी नुकसान पहुंचता है।  ऐसे में तेल लगाना ना भूलें।

2 तेल का इस्तेमाल बालों में करें, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। स्कैल्प अगर गंदा है, तो देर तक तेल लगाकर ना छोड़ें। अधिक तेल लगाने से सिर चिपचिपा और भारी महसूस होता है। बाल तैलीय नजर आते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.