मैं रोज़ फाउंडेशन नहीं लगाती और मेरे मेकअप की कम समझ रखनेवालों के लिए कभी-कभार भी इसे लगाना किसी मुश्किल काम जैसा होता है। मेकअप आर्टिस्ट, बर्ज़िन ईरानी, बेयू कॉस्मेटिक्स आपकी इन्हीं परेशानियों का हल बता रहे हैं।
तुरंत चेहरा साफ करने के बाद फाउंडेशन ना लगाएं।
इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन लगाने से पहले आपकी त्वचा अच्छी तरह साफ और मॉश्चराइज्ड हो। क्लिंज़िंग के बाद टोनर लगाएं और उसके बाद मॉश्चराइज़र। अगर आपकी स्किन इवेन नहीं है या ऑइली है तो प्राइमर लगाएं।
बहुत ज़्याजदा फाउंडेशन ना लगाएं। कुछ बूंदे लेकर अपने चेहरे के मध्यभाग से बाहर की तरफ अच्छी तरह फैलाएं। अगर ज़रूरत हो तो ही और फाउंडेशन लें।
कम फाउंडेशन लेकर शुरुआत करें और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, अगर आपको चेहरे के कुछ हिस्सों के लिए और फाउंडेशन की ज़रूरत हो तभी ज़्यादा फाउंडेशन लें और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
You may like to read
फाउंडेशन की मोटी परत आपके चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाएगी नहीं। इसीलिए एक ऐसा फाउंडेशन लगाएं जो ऑरेंज-येलो अंडरटोन के साथ हो। यह ज़्यादातर भारतीय लोगों की त्वचा के लिए अच्छा होता है। ब्रिक रेड कलर (Brick Red colour) का इस्तेमाल वो लोग कर सकते हैं जिनका रंग गेंहुआ या वीटीश और सांवला हो। यह उनके चेहरे का पिगमेंटेशन छुपा सकता है।
डार्क सर्कल्स और हेवी पिगमेंटेशन को छुपाने के लिए फाउंडेशन से पहले कंसीलर लगाएं। हल्के डार्क सर्कल्स या पिगमेंटेशन को छुपाने के लिए इन हिस्सों पर फाउंडेशन लगाएं और इसके लिए एक फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल करें।
धूप से बचने के लिए फाउंडेशन से पहले सन प्रोटेक्शन लगाना ना भूलें। इससे आपकी स्किन ऑइली नहीं होगी।
एक लंबे स्थायी प्रभाव के लिए लिक्विड फाउंडेशन या क्रीम फाउंडेशन को सेट करने के लिए फिक्सिंग पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर का प्रयोग करें।
बार- बार कॉम्पैक्ट पाउडर ना लगाएं। इससे ज़्यादा पिम्पल्स होगें। एक्स्ट्रा ऑइल को साफ करने के लिए ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। बस जिन हिस्सों पर ज़रूरत हो वहां थोड़ा सा थपथपाकर पेपर से ऑइल सोखने की कोशिश करें।
एक ऐसे फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जो आपके जबड़े वाले हिस्सों या गालों की त्वचा से मेल खाता है या आपकी त्वचा के रंग से एक शेड हल्का हो।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.