आंखों के डार्क सर्कल को मेकअप से छिपाएं नहीं! इन 6 उपायों करें काले घेरों का इलाज

डार्क सर्कल आंखों के नीचे की काले रंग की हल्की रेखाएं होती हैं। यह आंखों के चारों ओर की त्वचा के विकारों में से एक हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 8, 2023 2:19 PM IST

आंखे अनमोल हैं। लेकिन डार्क सर्कल आंखों की पूरी सुंदरता को बिगाड़ सकते हैं। इसके हेल्थ से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। इनके प्रति लापरवाही बरतने से अच्छा है कि इनकी वजह को जानने की कोशिश करें। क्या काले घेरे एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है? वास्तव में नहीं, लेकिन बहुत से लोग महसूस करते हैं कि उनकी आंखों के नीचे काले घेरे स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बात है। ये किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकते हैं।

ऐसे कई तरीके हैं जैसे नेचुरल और मेडिकल। आप इन उपायों का उपयोग काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं, या आंखों के नीचे काले घेरे की संभावना को कम कर सकते हैं। हालांकि ये उपचार स्थायी नहीं हैं। आपका लाइफस्टाइल भी काले घेरे की उपस्थिति को कम करने में मदद कर सकता है।

क्या है डार्क सर्कल के कारण?

डार्क सर्कल हमारी हेल्थ के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इनका इशारा समय से जानना बेहद जरूरी है। अगर इन्हें इग्नोर कर दिया तो ये बड़ी बीमारी का कारण तक बन सकते हैं। ये किस वजह से होते हैं, इसकी जानकारी भी बेहद जरूरी है।

थकान

ज्यादा थकान, नींद पूरी ना होना डार्क सर्कल के बड़े कारण हो सकते हैं। अगर आप थकान में हैं और आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आपकी स्किन सुस्त और पीली होने लगती है। जिससे स्किन के नीचे काले रंग के ऊतक उभरने लगते हैं और वो डार्क सर्कल का रूप ले लेते हैं।

उम्र

बढती उम्र के कारण डार्क सर्कल बढने आम बात हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है स्किन पतली होती जाती है। जिससे स्किन के नीचे खून के थक्के दिखने लगते हैं। जो डार्क सर्कल बनने लगते हैं।

कमजोर आंखें

अगर आप काफी देर तक टीवी, कम्प्यूटर या मोबाइल काफी देर तक देखते हैं तो आंखों पर जोर पड़ता है। जिसकी वजह से आंखों के चारों तरफ खून जमा होने लगता है। जो आंखों के आसपास की स्किन को काला कर देते हैं।

एलर्जी

आपकी आंखों का सूखापन डार्क सर्कल को बढ़ा सकता है। इसकी वजह एलर्जी होती है। अगर आपकी आंखों में खुजली, लालपन की समस्या है तो वो स्किन के नीचे काले रंग में दिखाई देने लगते हैं।

पानी की कमी

पानी की कमी से भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है और आंखें धंसी हुई दिखने लगती हैं।

सन ओवर एक्सपोजर

सूरज की ज्यादा किरणें शरीर में मेलेनिन की मात्रा बढ़ा देती हैं। इससे स्किन का रंग भी प्रभावित होता है। और इसी वजह से आंखों के नीचे की स्किन काली दिखने लगती है।

क्या है उपचार?

डार्क सर्कल का समय से उपचार होना बेहद जरूरी है। कुछ घरेलू उपचार ऐसे हैं जो डार्क सर्कल को कम करने या खत्म करने में आपकी मदद कर सकते हैं। क्या हैं ये उपचार आइये जानते हैं:

बर्फ

बर्फ किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मदद करती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही डार्क सर्कल भी कम होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए तौलिये में बर्फ को रखकर आंखों के नीचे प्रेस करें। आपको आराम मिलेगा।

लें पर्याप्त नींद

नींद की कमी डार्क सर्कल का कारण बनती है। इससे छुटकारा पाना है तो सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें।

तकिया लगाकर सोएं

कोशिश करें कि सोते समय तकिया लगाकर सोएं। डार्क सर्कल की वजह सोने के तरीके पर भी निर्भर करती है।

टी बैग

आंखों के नीचे ठंडे टी बैग को प्रेस करने से डार्क सर्कल में सुधार किया जा सकता है। टी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। आप टी बैग को पानी में भिगोकर फ्रिज में रख दें। जिसके बाद अपनी आंखों पर रखकर अच्छे से प्रेस करें।

खीरा

प्राकृतिक उपचारों में खीरे की मोटी स्लाइस को आंखों के घेरों पर लगभग 10 मिनट के लिए रखें।इस उपचार को दिन में दो बार दोहराएं।

बादाम का तेल और विटामिन ई

प्राकृतिक उपचारों में बादाम का तेल और विटामिन ई को बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर, सोने से ठीक पहले, धीरे से काले घेरों की मालिश करें। रोजाना रात को इस प्रक्रिया को दोहराएं जब तक कि काले घेरे गायब न हो जाएं।

डॉक्टर की राय भी जरूरी: अगर आपको किसी भी तरह से डार्क सर्कल से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आप डॉक्टर की राय जरूर लें। क्योंकि एक डॉक्टर के पास आपकी समस्या का उचित और सही इलाज हो सकता है। इसके अलावा किसी भी कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से चर्चा करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source