पार्लर जाने का नहीं है टाइम, तो इस तरह घर पर करें मेनीक्‍योर-पेडीक्‍योर

खूबसूरती तभी पूरी होती है जब आप सिर से पांव तक अपना ख्‍याल रखें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 26, 2018 12:10 PM IST

इन दिनों ज्‍यादातर वर्किंग लेडीज पार्लर जाने का टाइम नहीं निकाल पातीं, जबकि बाहर प्रदूषण इतना ज्‍यादा होता है कि चेहरे के साथ ही हाथ और पैर भी खराब होने लगते हैं। हाथ और पैरों को सुंदर और कोमल बनाए रखने के लिए जरूरी है मेनीक्‍योर-पेडीक्‍योर। यहां हम बता रहे हैं वह तकनीक जिससे आप खुद ही घर पर ही सुंदर बना सकती हैं अपनी हाथ और पैर।

मैनीक्योर के लिए सामान

नेल पेंट रिमूवर, नेलकटर, कॉटन, टब या बाल्टी, शैम्पू, गुनगुना पानी, मॉइश्चराइजिंग क्रीम, 2 टेबलस्पून जैतून का तेल, 1 टीस्पनू शक्कर, तौलिया।

यह भी पढ़ें - चेहरे पर लाना है निखार, तो इस्‍तेमाल करें यह खास चीज

ऐसे करें मैनीक्योर

  • सबसे पहले हाथों के नाखूनों को कॉटन की सहायता से साफ करके फाइलर से उनकी शेप बनाएं।
  • फिर टब में गुनगुना पानी और थोड़ा सा शैम्पू मिलाकर उसमें हाथों को कुछ देर के लिए डूबो दें। अब हाथों को पानी से बाहर निकालकर तौलिए से साफ करें।
  • अब शक्कर और जैतून के तेल को मिलाकर हाथों पर 10 मिनट स्क्रब करें। फिर हाथों को गर्म पानी से धो लें। अब जैतून के तेल से हाथों की मालिश करें। इससे हाथ नर्म होंगे।
  • आखिरी स्टेप में नाखूनों पर अपना मनपसंद नेलपॉलिश लगाएं।

pedicure-in-hindi

घर पर पेडीक्योर करने की सामग्री

नेल पेंट रिमूवर, कॉटन, नेल कटर, नेल फाइलर, तौलिया, प्यूमिक स्टोन, नेल ब्रश, स्क्रब करने का ब्रश, शहद, मॉइश्चराइजिंग क्रीम, नींबू कटे हुए, गेंदें का फूल, हर्बल शैम्पू, टब और गुनगुना पानी। यह भी पढ़ें – चाहिए परफेक्‍ट फि‍गर तो इन सब्जियों को करें डायट में शामिल

ऐसे करें पेडीक्योर

  • सबसे पहले पैरों के नाखूनों को साफ करें और फिर उनको नेल फाइलर से शेप दें।
  • अब टब में गुनगुना पानी डालकर उसमें नींबू की स्लाइस और गुलाब या गेंदे के फूलों की कलियां डालें। फिर उसमें अपने पैरों को 10-15 मिनट के लिए रखें। जब पैरों की त्वचा नर्म हो जाए तो नाखूनों को ब्रश से साफ करें। एड़ियों को साफ करने के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करें और सारी डेड स्किन निकाल लें।
  • उसके बाद नींबू की स्लाइस को अपने पैरों पर हल्के हाथों से लगाएं। फिर गुनगुने पानी से अपने पैरों को धो लें।
  • 2 टीस्पून शहद में थोड़ी सी मॉइश्चराइजिंग क्रीम मिलाकर स्क्रब करें। थोड़ी देर स्क्रब करने के बाद पैरों को फिर से गुनगुने पानी से साफ करें।
  • आखिरी स्टेप में पैरों को अच्छे से धोने के बाद तौलिए से पोंछ लें। पैरों को अच्छे से सूखाने के बाद क्रीम लगाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source