वेक्सिंग के दौरान करेंगी ये गलतियां , तो होना पड़ेगा शर्मिंदा

ध्‍यान रहे,  वेक्सिंग करवाने के लिए हमेशा किसी अच्‍छे पार्लर में ही जाएं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 31, 2018 4:59 PM IST

वेक्सिंग ब्‍यूटी की एक जरूरत बन गई है। बाजुओं और पैरों की वेक्सिंग ही नहीं, बल्कि अंडर आर्म्‍स की वेंक्सिंग भी अब जरूरी हो गई है। पर्सनेलिटी में स्‍टाइल एड करने के लिए आजकल लड़कियां स्‍लीवलैस और शॉर्ट ड्रेसेज पहनती हैं। ये ड्रेसेज तभी अच्‍छी लगती हैं, जब आपने ठीक तरीके से वेक्सिंग करवाई हो। जानें वे बातें जिनका वेक्सिंग के दौरान रखना चाहिए ध्‍यान।

काली पड़ सकती है स्किन

लगातार वेक्सिंग करवाने के बावजूद अगर आपकी स्किन काली पड़ती जा रही है तो इसका मतलब है कि आपकी वेक्सिंग का तरीका सही नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि यदि खुद वेक्सिंग नहीं कर सकती हैं तो किसी अच्‍छे पार्लर में जाकर ही वेक्सिंग करवाएं।

वेक्सिंग से पहले करें क्‍लीन

अगर आप अपनी अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले उसे साफ नहीं करती तो इससे भी वहां का कालापन बढ़ता है। इसलिए आप कभी भी अंडरआर्म्स के बालों को साफ करने से पहले उसे अच्छी तरह क्लीन करें। इसे पानी से धोने के बाद एक अच्छा स्क्रब लगाकर एक्सफोलिएट करें। ऐसा करने से बाल भी सॉफ्ट होकर आसानी से निकल आएंगे और उस जगह की गंदगी भी खत्म हो जाएगी।

वेक्सिंग के समय ऐसे करें स्ट्रेच

अंडरआर्म्स के बाल हटाते समय हाथों का स्ट्रेच करना बेहद जरुरी है। अगर आप इसे अच्छे से स्ट्रेच नहीं करती तो आपकी स्किन खिंच जाती है फिर वहां से ढीली पड़ने लगती है जिस वजह से भी आपकी अंडरआर्म्स काली होनी शुरु हो जाती हैं। आप शेविंग से बाल साफ करें या फिर वैक्सिंग से अंडरआर्म्स के बाल साफ करवाएं लेकिन दोनों ही सूरतों में आप अपनी बाजू को अच्छे से स्ट्रेच जरुर करें।

टाइट कपड़े न पहनें

ये गलतियां अकसर कई लड़कियां करती हैं जिस वजह से उनकी अंडरआर्म्स की स्किन काली होने लगती है। अंडरआर्म्स के बाल क्लीन करवाने के बाद आप अगर टाइट कपड़े पहनती हैं तो इससे पसीना आएगा जिससे जलन मचेगी और फिर रैशेज होने लगेंगे। अब ऐसा हुआ तो अंडरआर्म्स की स्किन वहां से काली तो जरुर ही होगी। इसलिए ध्यान रखें कि अंडरआर्म्स के बाल साफ करवाने के बाद आप या तो ढीले कपड़े पहनें या फिर स्लीवलेस कपड़े ही पहनें इससे आपकी अंडरआर्म्स पर रैशेज़ नहीं पड़ेंगे और वो गोरी ही रहेगी।

यह भी पढ़ें - अपनाएंगी ये टिप्‍स, तो फूलों से दिखने लगेंगे पांव

सही डायरेक्शन में करवाएं वेक्‍स

क्लीन शेव के लिए ज़रूरी होता है कि हमेशा शेविंग सही डायरेक्शन में हो। अंडरआर्म के बाल हटाते वक्त हमेशा रेज़र का मूवमेंट की ग्रोथ की अपोजिट डायरेक्शन में रखें। ऐसा ही वैक्सिंग स्ट्रिप के साथ भी है। जैसे अगर आपके बालों की ग्रोथ ऊपर से नीचे की तरफ है, तो रेज़र का इस्तेमाल नीचे से ऊपर की तरफ करें या स्ट्रेप को इस डायरेक्शन में निकालें।

यह भी पढ़ें - जानें क्‍या है फॉलिक्युलाइटिस, कैसे रेजर फैला रहा है यह बीमारी?

रखें हाइजीन का ध्‍यान

बिकनी लाइन और अंडर आर्म्‍स के हेयर रिमूव करते समय हाइजीन का ख्‍याल जरूर रखें। इसमें जरा सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। अगर आप भी अंडरआर्म के पूरे बालों को हटाने के बाद रेज़र ब्लेड को धोती हैं, तो अब ऐसा न करें। हर एक स्ट्रोक के बाद ब्लेड को धोएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो बाल और डेड स्किन ब्लेड में फंसते जाएंगे और शेविंग अच्छी तरह नहीं होगी। इसलिए परफेक्ट शेव के लिए इसे हर स्ट्रोक के बाद ज़रूर धोएं. साथ ही लंबे की जगह स्ट्रोक छोटे रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source