... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 18, 2017 4:46 PM IST
पुरुष हो या महिला अगर चेहरे पर पिम्पल निकल जाए तो वो परेशान हो ही जाता है। इससे खूबसूरती तो खराब होती ही है साथ ही इन्फेक्शन बढ़कर घाव बन जाने का भी डर रहता है। इससे बचने के लिए रोजाना लोग सैकड़ों किस्म की घरेलू उपाय और उपचारों का इस्तेमाल करते हैं। हाल के दिनों में कई जगह आपने पढ़ा होगा कि टूथपेस्ट लगाने से मुहांसे ठीक हो जाते हैं। ये बात सच है या गलत, इसका पता लगाने के लिए हमने जानी मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सेजल शाह से बातचीत की है।
क्या सच में टूथपेस्ट से मुहांसे ठीक होते हैं?
टूथपेस्ट में ट्राईक्लोसन नामक एक यौगिक पाया जाता है जिसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि इसे लगाने से ये मुहांसे फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारकर खत्म कर देता है। हालांकि ट्राईक्लोसन को लेकर भी कई तरह के विवाद हैं और कई बड़ी कम्पनियां अपने प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। ऐसे में अगर आपके टूथपेस्ट में ट्राईक्लोसन नहीं है तो इसका मुहांसों पर कोई असर ही नहीं पड़ेगा।
क्या टूथपेस्ट का कोई साइड इफ़ेक्ट भी है?
ऐसा माना जाता है कि टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा, मेंथोल और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसी ड्राईंग एजेंट होते हैं जो जिट को सुखा देते हैं। हालांकि अल्कोहल और बेकिंग सोडा का मिश्रण स्किन के लिए हानिकारक है और इससे स्किन में जलन हो सकती है। अगर आपकी स्किन टूथपेस्ट को लेकर एलर्जिक है तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है जिससे छोटा सा मुहांसा भी घाव बन सकता है। इसके अलावा अगर आपकी स्किन में मेलानिन की मात्रा काफी ज्यादा है तो इस वजह से भी रिएक्शन हो सकता है और हाइपरपिगमेंटेशन होने का खतरा बढ़ सकता है।
इसलिए अगर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने पर आपको किसी तरह की जलन या रेडनेस महसूस हो रहा है तो इसे बिना देरी किये इसे धो लें। इसे लगाने से पहले यह भी ध्यान दें कि आपके टूथपेस्ट में ऐसा कोई यौगिक या केमिकल ना हो जो स्किन पर बुरा असर डालें। हां अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी नहीं हो रही है तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock