Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या pimples को फोड़ने या दबाने से समस्या और बिगड़ जाती है?

जी हां! इससे घाव हो सकता है और आपकी स्किन में इंफेक्शन भी फैल सकता है।

क्या  pimples को फोड़ने या दबाने से समस्या और बिगड़ जाती है?

Written by Editorial Team |Updated : January 7, 2018 2:26 PM IST

जब भी मैं चेहरे पर पिम्पल आते थे, तो मुझे उन्हें दबाने की इच्छा होती थी। लेकिन, मेरी मां ने मुझे हमेशा ऐसा करने से रोका क्योंकि एक दाने फोड़ फेकने से केवल समस्या ख़राब हो जाएगी। इससे और पिम्पल हो सकते हैं क्योंकि पस और बैक्टीरिया फैल जाता है और इंफेक्शन बढ़ सकता है। और मुझे हैरानी होती थी कि यह सच है या नहीं। हालांकि, हाल ही की एक स्टडी में वह बात साबित की गयी है जो मेरी मां मुझसे हमेशा कहती थी- पिम्पल फोड़ने से यह और फैलता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च इन फार्मास्यूटिकल और बायोसाइंसेज[1] में प्रकाशित इस स्टडीअध्यय से पता चला है कि मुंहासे फोड़ने से और मुंहासे हो सकते हैं। अगर आप पिम्पल्स दबाने या निचोड़ने की कोशिश करते हैं। यह न केवल मुंहासों की समस्या बिगड़ने का काम करती है, और साथ ही इससे घाव होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, यह त्वचा के पिगमेंटेशन और कालेपन जैसी समस्याएं बढ़ा देता है, जिससे आगे और अधिक परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, मुंहासे के घावों को छूने और दबाने से समस्या औरबढ़ सकती है और स्थायी घाव का कारण बन सकता है, जिससे त्वचा के घावों और मुंहासे के निशान से छुटकारा पाने के लिए डर्मटॉलिजकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ती है। इतना ही नहीं, निचोड़ने या दबाने से त्वचा के ऊतकों या स्किन सेल्स में सेबम और बैक्टीरिया का विस्फोट हो सकता है। इससे त्वचा की सूजन और लाली बहुत ज़्यादा बढ़ सकती है, जिससे आपको इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है।

लेकिन अगर आप पहले से ही पिम्पल को फोड़ दिया है, तो उसपर कोल्ड पैक या बर्फ लगाएं। इससे सूजन और सूजन के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी और उस हिस्से में खून का बहाव बढ़ जाएगा। आप बेंजोईल पेरोक्साइड (benzoyl peroxide) लगा सकते हैं क्योंकि यह उस हिस्से में बैक्टीरिया को कम करेगा और संक्रमण को रोक देगा।

Also Read

More News

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

संदर्भ: Chanda Ray, Poornima Trivedi and Vikas Sharma. Acne and its Treatment Lines, International Journal of Research in Pharmaceutical and Biosciences, 2013, 3(1): 1-16.

About the Author

... Read More