
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2022 12:30 PM IST
Does Shampoo Causes Hair Fall: शैम्पू करने से बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायता होती है। लेकिन, कई बार शैम्पू करने के बाद या कंघी करने के बाद ढेर सारे बाल टूटकर गिरते हैं। कुछ बाल गिरना या टूटना सामान्य भी होता है यह हेयर फॉल भी हो सकता है। कई बार लोग हेयर फॉल से बचने के लिए अपना शैम्पू बदल देते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि शैम्पू करने से हेयर फॉल बढ़ता है। गलत शैम्पू का प्रयोग बालों के झड़ने की समस्या को बढ़ा सकता है लेकिन, क्या हर प्रकार का शैम्पू हेयर फॉल का कारण बन सकता है, क्या कुछ लोगों को शैम्पू लगाना ही नहीं चाहिए या शैम्पू इस्तेमाल करने से बचना चाहिए? इन सभी सवालों का जवाब पढ़ें यहां इस लेख में और जानें कि हेयर फॉल के लिए आपका शैम्पू कितना जिम्मेदार हो सकता है। (Does Shampoo Causes Hair Fall In Hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार शैम्पू करने के बाद कुछ बालों का टूटना या झड़ना बहुत ही नॉर्मल बात है। लेकिन, शैम्पू करने के बाद होने वाले हेयर फॉल की एक बड़ी वजह उसमें मिलाए जाने वाले केमिकल्स हो सकते हैं। इसीलिए अगर सही प्रकार का शैम्पू चुना जाए और उससे बालों की सफाई की जाए तो हेयर फॉल की समस्यासे बचा जा सकता है। शैम्पू करने के बाद 100 तक की संख्या में बाल टूटते ही हैं। लेकिन, अगर आप शैम्पू करना बंद कर देंगे तो ये बाल सिर में ही जमा होते रहेंगे और जब बालों को कंघी की जाएगी तो ये बाल टूटने लगेगें और अधिक संख्या में हेयर फॉल होगा।
ऐसे में शैम्पू खरीदते समय उसके लेबल को ध्यान से पढ़े और ऐसा शैम्पू खरीदें जिसमें हेयर फॉल बढ़ानेवाले इंग्रीडिएंट्स ना हों। आमतौर पर शैम्पू में पाए जाने वाले ये 7 इंग्रीडिएंट्स हेयर फॉल बढ़ाते हैं-