Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड में गीले बाल लेकर बाहर निकले तो सच में सर्दी लग जाएगी? डॉक्टर्स ने खोला पुराना राज!

Does going outside with wet hair make you sick: क्या वाकई गीले बाल लेकर ठंडी हवा में जाने से सर्दी लग जाती है? आज हम इसी दावे की सच्चाई जानने वाले हैं।

ठंड में गीले बाल लेकर बाहर निकले तो सच में सर्दी लग जाएगी? डॉक्टर्स ने खोला पुराना राज!
VerifiedVERIFIED By: Dr. Rohit Sane

Written by Ashu Kumar Das |Updated : December 27, 2025 10:06 AM IST

Does going outside with wet hair make you sick: अरे भाई अभी तो बाल धोएं हैं और तुरंत घर से बाहर जा रही हो, ऐसा मत करो, वरना सर्दी लग जाएगी। मैंने कई बार अपनी मॉम और भाभी के मुंह से ये बात सुनी हैं और इसके लिए डांट भी खाई है। सिर्फ मेरा ही घर नहीं भारत में ज्यादातर घरों में बड़े- बुजुर्ग यही कहते हैं गीले बालों में बाहर मत निकलो, वरना सर्दी हो जाएगी। खासकर सर्दियों या बारिश के मौसम में यह सलाह और भी जोर से दी जाती है।

लेकिन क्या वाकई गीले बालों में बाहर निकलने से सर्दी- जुकाम हो जाता है? इसमें किसी तरह की सच्चाई भी है या फिर सालों से चली आ रही दादी- नानी की कहानी का ये सिर्फ एक हिस्सा है। आइए जानते हैं इस दावे की सच्चाई डॉक्टर से।

गीले बाल में बाहर निकलने से सर्दी हो जाती है

माधवबाग के सीईओ और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रोहित साने का कहना है कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े देशों में ये बात प्रचलित है कि गीले बाल में बाहर निकलने से सर्दी हो जाती है। लेकिन ये बात पूरी तरह से वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं है। डॉक्टर बताते हैं कि सर्दी-जुकाम किसी भी तरह के वायरस से होता है, न कि गीले बालों या ठंडी हवा से। हां, गीले बालों में ठंडे वातावरण में रहने से शरीर की इम्यूनिटी जरूर कमजोर हो जाती है। जिससे वायरस तेजी से शरीर पर हमला कर देता है और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर का कहना है कि गीले बालों में बाहर निकलने से खुद सर्दी नहीं लगती है, बल्कि आसपास की परिस्थितियों के कारण गीले बाल सर्दी का कारण बनते हैं।

Also Read

More News

गीले बाल और सर्दी का क्या है कनेक्शन

गीले बालों के कारण शरीर का तापमान तेजी से कम होता है। ऐसे में जब आप सर्द हवाओं के साथ संपर्क बनाते हैं तो ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। जिसके कारण सर्दी, खांसी और सीने में जकड़न की समस्या होती है।

गीले बालों के साथ तुरंत सर्द हवाओं में संपर्क बनाने से इम्यून सिस्टम थोड़े समय के लिए कमजोर हो जाता है। इससे नाक और गले के इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। जिसके कारण सर्दी हो सकती है। यही कारण है कि लोगों को लगता है कि गीले बाल ही सर्दी की वजह हैं, जबकि असली वजह वायरस और कमजोर इम्यून सिस्टम होता है।

गीले बालों में बाहर निकलने से सर्दी का खतरा किसे है ज्यादा

डॉक्टर के अनुसार, कुछ लोगों को गीले बालों में बाहर निकलने से सर्दी का खतरा ज्यादा होता है। इनमें शामिल हैः

  1. बच्चे- 5 साल से कम उम्र के बच्चे अगर गीले बालों में लंबे समय तक बाहर रहते हैं, तो उन्हें सर्दी की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस उम्र के बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ रहता है। जिसकी वजह से उन्हें वायरल इंफेक्शन, सर्दी और खांसी की समस्या जल्दी होती है।
  2. बुजुर्ग - उम्र के साथ भी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए गीले बालों में बाहर निकलने पर बुजुर्गों को भी सर्दी लगने का खतरा रहता है। अगर कोई बुजुर्ग पहले से ही डायबिटीज, अस्थमा या साइनस का मरीज है और गीले बाल लेकर हवा के साथ संपर्क बनाता है, तो उसे सर्दी का खतरा रहता है।
  3. कमजोर इम्यूनिटी- जिन लोगों की इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर है। यानी की मौसम में बदलाव होने पर जिन लोगों को तुरंत सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या हो जाती है। उन्हें भी गीले बालों में बाहर निकलने पर सर्दी होने का खतरा रहता है।

क्या गीले बालों में बाहर जाने से सर्दी हो जाती है?

डॉक्टर के साथ बातचीत करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि सीधे तौर पर गीले बाल बाहर लेकर जाने से सर्दी नहीं होती है। गीले बालों में सर्दी की समस्या उन लोगों को होती है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सिर्फ गीले बालों में बाहर निकलने से सर्दी नहीं होती है।
  • सर्दी होने का मुख्य कारण कमजोर इम्यून सिस्टम है।
  • सर्दी से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं।