hamburger icon
A
Read in English

Coronavirus in Hair: क्या कोरोनोवायरस आपके बालों में भी रह सकता है जीवित? जानें, कितनी देर

Coronavirus in Hair: कोरोनावायरस हवा में कम से कम 3 घंटे, प्लास्टिक एवं स्टेनलेस स्टील की सतह पर 3 दिन, कार्डबोर्ड की सतह पर 24 घंटे, तांबे पर 4 घंटे तक जीवित रह सकता है। पर क्या आपको यह पता है कि ये आपके बालों में कितनी देर तक जीवित रह सकता है?

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 18, 2020 5:46 PM IST

How long coronavirus live in Hair: कोरोनावायरस का खतरा (Coronavirus risk) अब काफी बढ़ गया है। घर से बाहर निकलते समय लोगों के दिमाग में यही डर लगा रहता है कि किस जगह, वस्तु या व्यक्ति में यह वायरस होगा। ऐसी स्थिति में हर किसी को कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ रहा है। क्या पता आपके साथ-साथ कोरोना भी ना आपके घर में पहुंच जाए। कोरोनावायरस किस जगह या वस्तु पर कितने दिनों तक जीवित रहता है (coronavirus survival in hindi), इसके बारे में शोध के जरिए काफी जानकारी दी गई है।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक पेपर में कोरोनावायरसके हवा और विभिन्न सतहों पर जीवित (Coronavirus survival) रहने की जानकारी दी गई थी। वैज्ञानिकों ने कहा था कि कोरोनावायरस हवा (coronavirus survival in air) में कम से कम 3 घंटे, प्लास्टिक (Plastic) और स्टेनलेस स्टील (stainless steel) की सतह पर 3 दिन, कार्डबोर्ड (cardboard surfaces) की सतह पर 24 घंटे, तांबे (copper) पर 4 घंटे तक जीवित रह सकता है। आप हर दिन घर से बाहर जाते हैं और घर पर आकर कपड़े बदलते हैं, हाथ धोते हैं, स्नान कर लेते हैं, लेकिन अपने शरीर के एक मुख्य हिस्से को साफ करना भूल जाते हैं। वह हिस्सा है आपके सिर (coronavirus in hair) के बाल।

बालों में भी रहता है कोरोनावायरस (Coronavirus live in hair)

आपमें से अधिकतर लोग बाहर से आकर अपने बालों को साफ नहीं करते होंगे। क्या आपको पता है कि कोरोनावायस आपके बालों (coronavirus in hair) में भी चिपका रह सकता है? द लांसेट में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि कोविड-19 (COVID-19) वायरस आपके कपड़े पर एक दिन के लिए रह सकता है। यदि आपके बालों में कोरोना छिपा हुआ है, तो ऐसी स्थिति में क्या हो सकता है? क्या आपने कभी सोचा है कि कोरोनावायरस कितने दिनों तक बालों में जीवित रह सकता है और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

Coronavirus in Cats : बिल्लियों से भी फैल सकता है कोरोनावायरस, आज से बना लें इनसे दूरी

कितनी देर तक बालों में रहता है वायरस (How long coronavirus live in Hair)

बालों पर कोरोनावायरस के बीच संबंध (coronavirus live in hair) स्थापित करने के लिए अभी तक एक भी अध्ययन नहीं हुआ है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वायरस आपके बालों या दाढ़ी पर कितने समय तक जीवित रह सकता है। हालांकि, एक संभावना यह है कि ये कुछ दिनों या कम से कम कुछ घंटों तक बालों में रह सकता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप जब भी बाहर से घर आएं, तो अपने बालों को पानी से धोएं। ऐसा करने से आपके बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अपने बालों को लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब तक आप सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) का पालन सही ढंग से कर रहे हैं, तब तक आपको डरने की जरूरत नहीं है। यहां तक ​​कि अगर कोई आपकी पीठ पर छींकता है, तो भी संक्रमित होने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हम जरूरी कार्यों को करते समय अपने बालों को बार-बार नहीं छूते हैं। इसलिए, वायरस के संपर्क में आने की संभावना कम होती है।

Coronavirus survival : स्टील, प्लास्टिक में 3 दिन, हवा में 3 घंटे जीवित रहता है कोरोनावायरस, एक्सपर्ट से जानें कहां कितनी देर है जीवन

कोरोना से बचने के लिए क्या करें (Coronavirus prevention tips)

जब आप घर से बाहर होते हैं, तो किसी भी चीज को यहां तक कि अपने बालों को भी छूने से बचें। जब आप बाहर की चीजों या सरफेस को छूकर अपने बालों को छूते हैं, तो वायरस बालों में चिपक सकते हैं। घर जाकर आप अपने बालों को कंघी करते हैं, हाथों से छूते हैं और फिर अपना चेहरा छू देते हैं, तो आप कोविड-19 से संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि बाहर होने पर मुंह, नाक, आंख, कान की तरह अपने बालों को भी छूने से बचें।

Neem Leaves & Coronavirus : नीम की पत्तियों से बेअसर होगा कोरोनावायरस? जानें, क्या कहते हैं विशेषज्ञ