डैंड्रफ होने पर सिर पर लगा लेते हैं तेल तो जरा संभलकर, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Does applying oil increase dandruff : अगर आपके बालों में भी डैंड्रफ हो रहा है और आप ऑयलिंग के जरिए इससे राहत पाना चाहते हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि क्या यह सही है? आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 3, 2025 8:14 AM IST

Should I Apply Oil If I Have Dandruff : सर्दियों के मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या होना बहुत आम बात है। ऐसे में लोग सलाह देते हैं कि डैंड्रफ से बचने के लिए बालों की जड़ों में तेल लगाना चाहिए। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बालों में ज्यादा तेल लगाने से भी डैंड्रफ हो सकता है। दरअसल, जहां हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि बालों में तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और डैंड्रफ खत्म हो जाता है, वहीं डॉक्टर्स का मानना है कि यह हर बार सही नहीं होता है। ऐसे में लोगों के मन में संशय रहता है कि वे बालों के लिए तेल का इस्तेमाल करें या नहीं।

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बालों में आप तेल लगा सकते हैं या नहीं। डैंड्रफ यानी रूसी एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, रूसी में स्कैल्प पर व्हाइट परत जम जाती है, इसके साथ ही सिर में खुजली भी होती है। ऐसे में लोगों का मानना होता है कि तेल लगाने से ये सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि ऑयलिंग समस्या को और बढ़ा सकती है।

ऑयलिंग करने से क्यों बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या

डॉक्टर्स की मानें, तो अगर सिर पर तेल लगाकर 2-3 दिनों तक हेयर वॉश नहीं किया जाता है, तो इससे स्कैल्प पर जमा गंदगीऔर ज्यादा बढ़ सकती है। इससे डैंड्रफ की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, स्कैल्प पर एक तेल बनता है, जिसे सीबम कहते हैं। जब सिर में ऑयलिंग की जाती है, तो इससे स्कैल्प पर सीबम और तेल की एक मोटी परत जम जाती है। जो डैंड्रफ के साथ-साथ फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है।

डैंड्रफ होने पर क्या नहीं करना चाहिए?

  • अगर आपके बालों में डैंड्रफ हो रहा है, तो किसी भारी तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, लोग ज्यादातर बालों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह बालों के लिए काफी भारी हो सकता है। ऐसे में डैंड्रफ होने पर इस तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • ऑयलिंग के एक या दो घंटे बाद हेयर वॉश करना जरूरी होता है। अगर आप तेल लगाकर बालों को 2-3 दिन तक नहीं धोते हैं, तो यह फंगल को और बढ़ा सकता है।
  • बालों के लिए ज्यादा केमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे स्कैल्प डैमेज हो सकती है।
  • गीले बालों में भी कभी तेल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे भी स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है।

डैंड्रफ दूर करने के लिए करें ये काम

डैंड्रफ दूर करने के लिए बालों को नियमित रूप से धोया जाना चाहिए। इसके लिए सही शैंपू चुनना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, आप मालिश के लिए एलोवेरा, टी-ट्री ऑयल, नारियल तेल, और दही जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Highlights

  • डैंड्रफ होने पर बालों में हैवी तेल न लगाएं।
  • बालों में तेल लगाने के 2 घंटे बाद बालों को तुरंत धो लें।
  • गीले बालों में तेल लगाने की गलती न करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source