क्या आपको मालूम है बालों में तेल लगाने का सही तरीका ? नहीं, तो जरूर पढ़ें यह

अगर आपके स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित है और बाल सेहतमंद हैं तो ऑयलिंग ट्रीटमेंट एक घंटे के लिए ही काफी रहेगा। वहीं, अगर आपके बाल डैमेज हैं, बालों के सिरे बेजान हैं तो आपको कंडीशनिंग के लिए ज्यादा समय की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 1, 2019 7:22 PM IST

आप बालों में तेल लगाते होंगे, ताकि बाल मजबूत हों पर बालों में तेल लगाने का भी एक सही तरीका होता है। क्या आप जानते हैं कि बालों में कब और कितनी देर तेल लगाना चाहिए? कोई रात भर तेल लगाकर छोड़ देता है, तो कोई एक-दो घंटे ही तेल लगाकर रखता है। पुराने जमाने से ये मान्यता चली आ रही है कि जितनी देर बालों में तेल लगा कर रखा जाएगा, बाल उतने ही बेहतर होंगे, तो क्या यह बात सच है?

आमतौर पर हेयर ऑयल का काम होता है हेयर फॉलिकल्स की गहराई में जाना, जड़ों को मजबूत बनाना, क्यूटिकल्स को सील करना, स्कैल्प को पोषण देना और हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाना। अब सवाल उठता है कि बालों में कितनी देर तेल लगा कर रखना चाहिए तो ये आपके बालों के प्रकार पर निर्भर करता है।

बच्चों का बाल झड़ना न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

कितनी देर तेल लगाना सही है?

अगर आपके स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित है और बाल सेहतमंद हैं तो ऑयलिंग ट्रीटमेंट एक घंटे के लिए ही काफी रहेगा। वहीं, अगर आपके बाल डैमेज हैं, बालों के सिरे बेजान हैं तो आपको कंडीशनिंग के लिए ज्यादा समय की जरूरत है। इसका अर्थ है कि आपको रात भर अपने बालों में तेल लगा कर रखना चाहिए। अपने बालों के टेक्सचर और मौसम में उमस को देखकर आप हफ्ते में एक-एक करके दोनों ऑयलिंग तकनीक को अपना सकते हैं।

क्या है तेल लगाने का सही तरीका

कई लोगों को बालों में तेल लगाने की सही तकनीक अब तक पता नहीं है। यहां स्टेप वाइज  जानें, कैसे अपने बालों की ऑयलिंग अच्छे ढंग से आप कर सकते हैं, ताकि बाल हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनें रहें।

स्टेप 1: चौड़े दांत वाला कंघी से बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें।

तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे

स्टेप 2: आपको जो भी हेयर ऑयल सूट करता है या लगाना पसंद है, उसे लें। 2 मिनट तक हल्की आंच में गर्म करें। अब उसकी गर्माहट को कमरे के तापमान में आने दें।

स्टेप 3: आप सीधे अपने स्कैल्प पर तेल डालने से बचें, क्योंकि ये आपके बालों को चिपचिपा बना देगा। इसकी वजह से आपको ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

स्टेप 4: अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। अब अपनी उंगलियों को हल्के गर्म तेल में डालें और धीरे-धीरे पार्टीशन में लगाएं।

स्टेप 5: अपनी हथेली से अपने स्कैल्प को ना रगड़ें। ऐसा करने से ज्यादा बाल टूटते हैं। इसकी बजाय आप अपनी उंगलियों के सिरों से अपने सिर की सर्कुलर मोशन में मसाज कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। ये आप 10 से 15 मिनट के लिए करें।

जब आजमाएंगे ये घरेलू उपचार, सिर पर आ जाएंगे दोबारा बाल

स्टेप 6: अगर आप चाहते हैं कि ऑयल अंदर जड़ों तक बेहतर ढंग से पहुंचे तो आपको अपने स्कैल्प को स्टीम देनी चाहिए। आप गर्म पानी में एक हल्का तौलिया डुबाएं। अब उसे बाहर निकाल कर उसमें से अतिरिक्त पानी निचोड़ दें। अब तुरंत इसे अपने सिर और बालों को लपेट लें।

स्टेप 7: इस बात का ध्यान रखें कि तेल लंबे समय तक सिर पर ना लगा हो क्योंकि इससे गंदगी अधिक चिपकती है और ये डैंड्रफ को बढ़ावा देता है। आप 12 घंटे से अधिक देर तक सिर पर ऑयल लगा कर ना छोड़ें।

ठंड में भी बाल हो जाते हैं चिपचिपे, तो आजमाएं ये खास उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source