Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारी और लटकने वाले झुमके फैशनेबल लग सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें पहनने से आपके कानों के इयरलोब को नुकसान हो सकता है। लगातार भारी झुमके पहनने से आपके कानों के छिद्र चौड़े हो सकते हैं और लटक सकते हैं। आपको बता दें कि इयरलोब सॉफ्ट टिश्यू से बने होते हैं और लंबे समय तक अधिक वजन को वहन करने के कारण कई महिलाओं में यह अधिक बड़े या लटके नजर आने लगते हैं।
प्रारंभिक अवस्था में इसका एकमात्र इलाज यह है कि कुछ दिनों तक इन्हें आराम दिया जाए यानि आप झुमके ना पहनें। अगर पिर्सिंग बहुत अधिक फैले नहीं है, तो आप कुछ दिन भारी झुमके पहनने से ब्रेक ले सकते हैं। अगर छिद्र अधिक बड़े हो गए हैं, तो सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
फोर्टिस मलार हॉस्पिटल में कंसल्टेंट, ईएनटी सर्जरी डॉक्टर रामकृष्णन आपको लटकते हुए इयरलोब को ठीक करने का उपचार बता रहे हैं।
डैमेज या लटकने वाले इयरलोब को लोकल एनेस्थेसिया के मदद से अत्यधिक टिशु का बनाने में मदद करता है और उसको मरम्मत करके उचित संरचनात्मक आकार देने में सहायता करता है। इयरलोब बहुत ही विज़िबल स्ट्रक्चर है, कॉसम्सिस बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए कम से कम निशान के साथ इसकी मरम्मत की जरूरत होती है। किसी भी तरह का निशान तीन महीने के भीतर कम हो जाता है
इयरलोब की मरम्मत को लोब-पेटी भी कहा जाता है और यह कॉस्मेटिक सर्जरी है। यह केवल एक दिन की प्रक्रिया है और व्यक्ति दो घंटे के बाद घर जा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए इयरलोब को किसी भी दिखने वाले छिद्र के बिना मरम्मत की जाती है और सही होने के लिए छोड़ दिया जाता है। आदर्श रूप से इयरलोब में तीन महीने के बाद छेद किये जाते हैं। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया के बाद भारी झुमके पहनने से बचें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock