Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Facial Exercise For Skin: शरीर के बाकि हिस्सों की स्किन (Skin) से ज्यादा हमें फेस के स्किन (Face Skin) की परवाह होती है। क्योंकि फेस से ही हमारी खूबसूरती को आंका जाता है। फेस की खूबसूरती (Glowing Skin) निखारने के लिए हम मार्केट्स के तरह-तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी स्किन पर ग्लो नहीं आता है। क्योंकि फेस की खूबसूरती के लिए क्रीम (Beauty Cream) की जरूरत नहीं होती, बल्कि हमारे स्किन को एक बेहतर डाइट (Healthy diet) की जरूरत होती है। इसके साथ-साथ अच्छी नींद और घरेलू नुस्खे (Home Remedies) से हम अपने स्किन में ग्लो ला सकते हैं। (Facial Exercise For Good Skin)
आज हम आपको स्किन के लिए ना तो हेल्दी डाइट (Healthy diet) बताने जा रहे हैं और ना ही घरेलू नुस्खे (Home Remedies)। बल्कि आज हम आपको कुछ ऐसे फेशियल एक्सरसाइज (Facial Exercise) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने स्कीन में निखार ला सकती हैं। इन एक्सरसाइज को आप ऑफिस या फिर कहीं बाहर बैठे-बैठे भी आसानी से कर सकती हैं। चलिए जानते हैं फेशियल एक्सरसाइज (Facial Exercise) के बारे में-
हंसना और किस (Kiss And Smile) एक तरह से एक्सरसाइज (Exercise) होता है। किस करना और हंसना सभी जानते हैं, इसलिए ये एक्सरसाइज (Exercise) काफी आसान भी होता है। अगर आप अपने स्किन पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो अपने होठों (Lips) ऑफिस या कहीं भी बैठे-बैठे बाहर की ओर खींचें। जहां तक हो सके अपने होठों को खीचें। इसके बाद दोबारा अपनी स्थिति में लाएं। अगर ये एक्सरसाइज (Exercise) आप दिन में लगभग 15 बार करेंगे, तो ये आपके गाल और ठोड़ी के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
ये एक्सरसाइज (Exercise) भी काफी आसान होता है। इसके लिए आप सबसे पहले अपनी मिड उंगली (Mid Finger)को लें, इसे अपने आईब्रो पर रखें और ऊपर की ओर खीचें। जब आप अपने आईब्रो (Eye brow) को नीचें लाएंगे, तो उसपर हल्का सा दबाव जरूर डालें। इसके बाद वापस उसी स्थिति में आ जाएं। इससे करीब 10 से 20 बार करें। इस एक्सरसाइज (Exercise) से आपके माथे की मसल्स काफी बेहतर होगा। साथ ही फेस पर निखार आएगा।
गाल की चर्बी (cheek fat) से भी काफी लोग परेशान होते हैं। अगर आप भी अपने गाल की चर्बी (cheek fat) को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने गालों की मसाज (Massage) करें। अपने दोनों हाथों से गाल पर हल्के-हल्के करीब 5 मिनट तक मसाज करें। इसे दिन में करीब 2 बार जरूर करें। इससे आपके चेहरे पर कसाव भी आएगा। साथ ही गालों की चर्बी भी कम होगी।
बालों के झड़ने से हैं परेशान? रुजुता दिवेकर से पाएं इसका समाधान
सावधान! केमिकल युक्त नेल पॉलिश से नाखून हो सकते हैं खराब, जानें घर में बनाने का तरीका