hamburger icon
A
Read in English

सुबह उठते ही ये 5 काम करें, स्किन और बाल दोनों ही हेल्दी रहेंगे

आज हम आपको इस लेख में स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए 5 ऐसे कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें मदद से आप नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा और बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 6, 2026 11:10 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

हम में से बहुत से लोग अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन भूल जाते हैं कि जितना हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल होगा, उतना ही त्वचा और बालों को नुकसान होगा। ऐसे में हम सभी के मन में एक ही ख्याल आता है कि “आखिर इन्हें हेल्दी रखें तो कैसे रखें?” बस आपके इसी सवाल का जवाब पाने के लिए हमने बात की स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से।

वह बताती हैं "एक्सपर्ट के अनुसार हेल्दी स्किन और मजबूत बाल पाने के लिए सिर्फ महेंग स्किन व हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। बल्कि सही ब्लड सर्कुलेशन और रोजाना सेल्फ केयर भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। मैं आपकी स्किन और बालों के लिए रोजाना की देखभाल के कुछ आसान और असरदार सुबह के तरीके अपनाती हूं। और आज मैं उन्हीं तरीकों के बारे में आपको भी बताने वाला हूं।” तो भी देर किस बात की है? आइए एक्सपर्ट द्वारा अपनाए गए और बताए गए इन स्किन और हेयर केयर करने के तरीकों के बारे में जानते हैं।

खाली पेट 5–7 ताजी करी पत्तियां चबाएं

शहनाज हुसैन बताती हैं कि वह रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्तियां चबाती हैं। वह कहती है कि करी पत्ता हेल्दी बालों और पाचन को बेहतर बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें नेचुरल आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट कंपाउंड होते हैं जो बॉडी को अंदर से पोषण देते हैं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक "Medicinal Profile, Phytochemistry, and Pharmacological Activities of Murraya koenigii and Its Primary Bioactive Compounds" रिसर्च से पता चलता है "करी पत्तों में बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को पतला होने से बचाते हैं। बालों की ग्रोथ बढ़ाने और बालों का नैचुरल रंग बनाए रखने में मदद करने के लिए आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक (अक्सर नारियल तेल के साथ उबालकर) में इनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।"

करी पत्ता स्किन और हेयर के लिए कैसे फायदेमंद है?

  • यह बालों के नेचुरल रंग यानी कि पिगमेंटेशन को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे स्किन सेल्स को प्रोटेक्शन मिलती है।
  • पाचन में मदद कर सकता है, जिसे आयुर्वेद साफ स्किन से जोड़ता है।

नोट- 5–7 ताजी करी पत्तियों को अच्छी तरह धो लें और एक गिलास पानी के साथ चबाएं। अगर ताजी पत्तियां न मिलें, तो उन्हें अपने नाश्ते में शामिल करें।

चेहरे पर खस वाले पानी का इस्तेमाल

एक्सपर्ट बताती हैं कि सादे पानी से चेहरा धोने के बजाय, रात भर खस की जड़ों को पीनी में भिगोकर रखें और फिर उस पानी  का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद में, खस अपनी नेचुरल ठंडक देने और आराम पहुंचाने वाली खूबियों के लिए जाना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। जैसे- 

  • डल स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बना सकता है।
  • गर्मी से होने वाली स्किन की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है।
  • चेहरे को नेचुरली हाइड्रेटेड रखने में मददगार हो सकता है।

बता दें कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आप साफ खस की जड़ों को पीने के पानी में रात भर भिगो दें। सुबह चेहरा धोने के लिए उस छने हुए पानी का इस्तेमाल करें।

फिंगर टिप से स्कैल्प की मासज करें

बहुत से लोग सोचते हैं कि स्कैल्प की मालिश सिर्फ तेल से ही होती है। लेकिन आयुर्वेद में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए उंगलियों की टिप से बिना तेल के मसाज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से हेयर फॉलिकल्स तक ब्लड फ्लो बढ़ता है, स्कैल्प के कड़ेपन को कम करने में मदद मिलती है और बालों की जड़ों तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में सुधार होता है।

एक चम्मच भुने हुए तिल खाएं

तिल को आयुर्वेद में हड्डियों, बालों और स्किन के लिए सबसे ज़्यादा पोषण देने वाले खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। इसमें कैल्शियम, जिंक, हेल्दी फैट्स और विटामिन E भरपूर मात्रा में होते हैं। यह रूखी त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकता है। साथ ही बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। आप सुबह एक चम्मच भुने हुए काले या सफेद तिल खाएं या उन्हें अपने नाश्ते पर छिड़कें। ये दोनों ही तरीके आपके बालों और स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

गुलाब जल का इस्तेमाल करें

एक्सपर्ट बताती हैं कि सिर्फ गुलाब जल स्प्रे करने के बजाय, ठंडे प्योर गुलाब जल में कॉटन पैड भिगोकर अपनी बंद आंखों और गालों के ऊपरी हिस्से पर रखें। ऐसा करने से सूजी हुई आंखों को ताजगी मिलती है, चेहरे को आराम मिलता है, गर्मी में स्किन को ठंडक पहुंचाता है और ऑयल सीक्रेशन कम होता है, जिससे थकी हुई त्वचा को आराम मिलता है और वह फ्रेश नजर आती है। एक्सपर्ट की टिप है कि आप सबसे अच्छे नतीजों के लिए बिना खुशबू या अल्कोहल वाला शुद्ध गुलाबजल चुनें।

डिस्क्लेमर: हमारी स्किन बहुत ही ज्यादा नाजुक होती है, ऐसे में कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में क्या शामिल कर रहे हैं, इसके बारे में एक्सपर्ट से सलाह लें। ऐसा इसलिए है क्योंकि करी पत्ता हो या तिल, यह हर किसी को सूट नहीं कर सकता है। खुद से लिया गया या इंटरनेट पर बताया गया कोई भी नुस्खा आपकी स्किन, हेयर और हेल्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।