
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 12, 2018 4:18 PM IST
मेकअप को क्लिंजिंग मिल्क से निकाल पाना संभव नहीं होता, जिसके कारण रोमछिद्र गंदगी की वजह से बंद हो जाते हैं। © Shutterstock
चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए त्वचा की सफाई जरूरी है। मेकअप को रोज क्लिंजिंग मिल्क से निकाल पाना संभव नहीं होता, जिसके कारण रोमछिद्र गंदगी की वजह से बंद हो जाते हैं और त्वचा खराब होने लगती है। यहां आपको बता रहे हैं घर में आसानी से बनने वाले कुछ आसान से क्लिंजर्स, जिनके प्रयोग से न सिर्फ आपकी त्वचा साफ-सुथरी रहेगी, बल्कि उस पर निखार भी आ जाएगा।
इनसे बनाएं घर पर फेस क्लिंजर
झुर्रियों से बेजान दिखती है चेहरे की त्वचा, इन स्किन केयर टिप्स से दूर करें यह समस्या
काबुली चना और हल्दी पाउडर
आधा कप काबुली चने का पाउडर लें। इसमें एक टीस्पून हल्दी और आधा कप दूध मिलाएं। इस पैक को चेहरे, माथे और गर्दन पर लगाएं। 2 मिनट बाद धो लें। यह तैलीय व कॉम्बिनेशन त्वचा वालों के लिए अच्छा क्लिंजर है।
दही और ककड़ी
एक ककड़ी को कद्दूकस करें और उसका रस निकालें। इसमें 3-4 टेबलस्पून दही मिलाकर चेहरे, माथे और गर्दन पर लगाएं। यह चेहरे की सफाई करने के साथ दाग-धब्बों व झाइयों को भी हटाता है।
बादाम और अंडा
5-6 बादाम को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें एक अंडे की जर्दी और एक टेबलस्पून शहद डालकर अच्छी तरह फेंटें। चेहरे, माथे और गर्दन पर लगाएं और धीरे-धीरे रब करें। जब सूखने लगे तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह रूखी त्वचा के लिए अच्छा क्लिंजर है।
दही और शहद का कॉम्बिनेशन भी त्वचा की साफ-सफाई के लिए यूज किया जा सकता है। © Shutterstock
दही और शहद
आधा कप दही में आधा कप शहद मिलाएं। चेहरे, माथे व गर्दन पर लगाए और धीरे-धीरे रगड़ें। 2-3 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें।
सौंदर्य को ग्रहण लगाता है प्रदूषण : शहनाज हुसैन
कैबेज-कोकोनट क्लिंजर
1/4 कप पत्तागोभी के जूस में 1/4 कप नारियल का दूध और आधा टीस्पून बादाम का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर मसाज करें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से और फिर ठंडे पानी से धो लें।
ग्रेप क्लिंजर
स्किन ऑयली हो तो अंगूर को अच्छी तरह मैश कर लें या ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस और अंडे की जर्दी डालकर अच्छी तरह फेंटें। चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।