बेकार न समझिए, खू‍बसूरती के बहुत काम का है कद्दू

डेड स्किन की मरम्‍मत कर चेहरे पर निखार लाता है कद्दू का यह पैक।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 18, 2018 7:52 AM IST

बहुत से लोगो को कद्दू की सब्जी खाना बिलकुल पसंद नहीं होता है, पर आज हम आपको कद्दू के कुछ ऐसे खूबसूरत फायदों के बारे में बताने जा रहे है जिनके इस्तेमाल से आपकी खूबसूरती में चार चाँद लग जायेगे, आइए जानते है कैसे:-

ग्‍लोइंग स्किन - अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहती है तो कद्दू को काटकर पीस ले, अब इसमें विटामिन ई ऑयल को डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस पैक को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और जब ये सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन में गज़ब का निखार आयेगा।

एंटी एजिंग - लम्बे समय तक यंग रहने के लिए एक बाउल में कद्दू का पेस्ट ले लें। अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल, चुटकीभर दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें, अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और पंद्रह मिनट बाद हल्‍के गर्म पानी से धो दें। इससे त्वचा जवां दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें – बादाम के धोखे में क्‍या खा रहे हैं आप ? ऐसे चुनें हेल्‍दी बादाम

एंटी पिंपल्‍स -   पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच कद्दू के पेस्ट में एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। और फिर दस मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो दें। ऐसा करने से पिम्पल्स और दाग-धब्बों की समस्या दूर होगी।

यह भी पढ़ें - आज के खाने में चटनी बनाई क्‍या ? जानें चटनी खाने के फायदे

खत्‍म होंगी झुर्रियां -  झुर्रियों की समस्‍या को दूर करने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच दही ले ले, अब इसमें 1 चम्मच कद्दू का जूस डालकर अच्छे से मिक्स करे और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो दें। ऐसा करने से आपकी झुर्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source