Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर को स्वस्थ और आकर्षक रखने के लिए सिर्फ बाहरी मेकअप की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि इसके लिए शरीर के भीतरी पोषण और रख रखाव पर ध्यान देना जरूरी होता है। कई बार हम डायट तो बहुत अच्छी लेते हैं पर उसके लिए जरूरी नियमों को फॉलो नहीं करते। जिससे उनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। अगर आप भी हेल्दी और खूबसूरत रहना चाहती हैं तो इन बातों को कभी न भूलें।
यह भी पढ़ें - सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है गलत इनर वियर का चयन
खूब पानी पियें
अगर आप शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है पानी पीना। रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीने से ब्लड में गंदगी की समस्या कभी नहीं होगी। पानी से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ और हानिकारक बैक्टीरिया यूरीन और मल के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
यह भी पढ़ें – करवाना चाहती हैं परमानेंट हेयर रिमूविंग, तो जान लें इस प्रक्रिया के बारे में
सौंफ खाएं
सौंफ खून की सफाई के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। रोजाना सौंफ के इस्तेमाल से शरीर का खून डीटॉक्सिफाई होता रहता है और गंदगी शरीर से बाहर निकलती रहती है।
यह भी पढ़ें – मौसम की तरह त्वचा भी खिल उठेगी, अगर मानेंगे एक्सपर्ट के ये टिप्स
ग्रीन टी पियें
ग्रीन टी पीने से ब्लड प्योरीफाई होता है। यह मेटाबॉलिज्म को ठीक करती है और रक्त में मौजूद अशुद्धियां बाहर निकालती है।
सलाद
सलाद में ऐंटिऑक्सिडेंट्स और एंजाइम्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर के ब्लड को प्योरीफाई करने में मदद करता है। साथ ही शरीर की पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। इसके अलावा आपको जरूरी विटमिन, मिनरल और अन्य मिनरल्स मुहैया कराता है।
फाइबर युक्त आहार
खून को शुद्ध करने के लिए फाइबर और विटमिन सी से भरपूर आहार करना चाहिए। फाइबर के लिए हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और मोटा अनाज ले सकते हैं। विटमिन सी के लिए नींबू, संतरा, आंवला और पपीता खा सकते हैं। चुकंदर खाने से ब्लड में हीमॉग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
व्यायाम करें
नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर से पसीना निकलता है, जिससे शरीर की तमाम गंदगी बाहर निकल जाती है