Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Ubtan for Glowing Skin : करवाचौथ का त्योहार सभी महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती है। पति को रिझाने के लिए स्त्रियां पार्लर में जाकर महंगे महंगे ट्रीटमेंट कराना चाहती है, लेकिन बात जब पैसों की आती है तो बहुत सारी ऐसी भी महिलाएं हैं, जो पीछे हट जाती है और चाहकर भी पार्लर नहीं जा पाती। लेकिन क्या आपको पता है कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप पार्लर जैसा ग्लो घर पर भी पा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे उबटन के बारे में बताएंगे, जिनसे आप आसानी से ग्लोइंग स्किन पा सकती है और आपको देखकर पति भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। चलिए हम आपको ऐसे ही उबटन के बारे में बताते हैं।
घर की हर रसोई में बेसन व हल्दी आराम से उपलब्ध रहती है। इन दोनों से आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच बेसन में 1/2 चम्मच हल्दी मिलानी है। इसके अलावा आप इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल व 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिला लीजिए। साथ ही 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर भी ले लीजिए। इन सबको अच्छे से मिक्स करके 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा लें और उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की गंदगी निकल जाएगी और फेस पर ग्लो आ जाएगा।
ग्लोइंग स्किन के लिए 8 पत्ती तुलसी और 8 पत्ती नीम ले लीजिए। अच्छे परिणाम के लिए इसमें थोड़ी सी हल्दी भी डाल लीजिए। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा एलोवेरा मिला लीजिए। आप चाहे तो एलोवेरा की जगह नींबू का रस भी मिला सकती है, बस याद रहे कि नींबू से जलन न हो। इस उबटन को बनाने के लिए एक मिक्सी लें और इन सभी चीजों को उसमें डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस लेप को अपने फेस पर लगा लें और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
इस उबटन को तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन लें। साथ ही एक संतरे के छिलके लें और उन्हें पीस लें। इसके बाद इन दोनों में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने दें और उसके बाद ठंड़े पानी से चेहरा धो लें। इस मिश्रण से आपके चेहरे के दाग धब्बें दूर होंगे साथ ही आपका चेहरा ग्लों करेगा।
इस उबटन को बनाने के लिए 1 चम्मच दूध पाउडर में आधा चम्मच बेसन और आधा चम्मच बादाम पाउडर मिला लें। इसके साथ ही इमें थोड़ी सी हल्दी व गुलाब जल मिला लें। अगर आपके फेस पर जलन ना हो तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इन सभी चीजों का अच्छे से मिश्रण तैयार करके अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट लगाने के बाद चेहरा धो लें। इस उबटन से आपकी स्किन साफ व चमकदार बनेगी।
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इन खास उबटन का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव है, तो इस स्थिति में अपनी स्किन के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें।