Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Homemade Night Cream : जवां और दमकती हुई स्किन हर कोई चाहता है, इसके लिए लोग तरह-तरह के क्रीम और ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन इन ट्रीटमेंट के बजाय आपको अपनी स्किन को केयर की जरूरत होती है, ताकि आपकी स्किन खुलकर सांस ले सके। खासतौर पर रात के समय आप अपनी स्किन की केयर जरूर करें। आज हम आपको कुछ ऐसे हर्बल नाइट क्रीम के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी स्किन जवां नजर आएगी। साथ ही स्किन पर झुर्रियों की परेशानियां भी धीरे-धीरे कम हो सकती है। दरअसल, हर्बल नाइट क्रीम से आपकी स्किन को केमिकल फ्री ट्रीटमेंट मिलता है, जो स्किन को हेल्दी बना सकता है। आइए जानते हैं घर पर नाइट क्रीम बनाने की विधि क्या है?
आवश्यक सामग्री
विधि
नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले जैतून का तेल, नारियल का तेल और मोम को एक सॉस पैन में धीमी आंच पर तब तक मिलाएं जब तक कि सभी चीजें अच्छे से पिघलकर मिक्स न हो जाए। इसके बाद इसे ठंडा होने दें, जब यह ठंडा हो जाए, तो एक कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रख लें। इसे आप 1 महीने तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
विधि
एक डबल बॉयलर लें और उसमें बादाम और नारियल का तेल डालें। मिश्रण को इतना गर्म करें कि सारी सामग्री मिल जाए। इसके बाद बॉयलर को बंद करें और इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे एक डिब्बे में भर कर रख लें और रोजाना सोने से पहले स्किन पर इसका इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामग्री
विधि
एक बॉयलर में सभी सामग्री डालकर गर्म करें। इसे तबतक गर्म करना है, जबतक सभी सामग्री अच्छे मिक्स न हो जाए। अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो एक कंटेनर में भरकर इसे रख लें। इसके बाद रात में सोने से पहले इसे नियमित रूप से स्किन पर लगाएं।
स्किन केयर रुटीन के लिए रात के समय आप इन नाइट क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं। इससे झुर्रियां कम होंगी। हालांकि, अगर आप इन सामग्री का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।