Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आपके लहराते बाल और जड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं DIY हेयर केयर की ये गलतियां, देखें कौन सी गलती कर रहे हैं आप

लॉकडाउन में लोगों ने न सिर्फ अपने खुद के बाल काटे बल्कि DIY हेयर मास्क, ऑयल और ऐसे बहुत सारे उपायों को अपनाया, ताकि बालों की ग्रोथ को नुकसान न पहुंचे और बाल पहले की ही तरह चमकदार दिखें । लेकिन इससे पहले कि आप भी अपने खुद के नुस्खों का उपयोग करना शुरू कर दें, आपको कुछ सामान्य गलतियों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है जो आप अक्सर इन नुस्खों को फॉलो करने के दौरान करते हैं।

आपके लहराते बाल और जड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं DIY हेयर केयर की ये गलतियां, देखें कौन सी गलती कर रहे हैं आप
आपके लहराते बाल और जड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं DIY हेयर केयर की ये गलतियां, देखें कौन सी गलती कर रहे हैं आप

Written by Jitendra Gupta |Published : October 3, 2020 4:42 PM IST

कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन ने बहुत सारे लोगों को प्रभावित किया है। इस लॉकडाउन में लोगों ने न सिर्फ अपने खुद के बाल काटे बल्कि DIY हेयर मास्क, ऑयल और ऐसे बहुत सारे उपायों को अपनाया, ताकि बालों की ग्रोथ को नुकसान न पहुंचे और बाल पहले की ही तरह चमकदार दिखें । लेकिन इससे पहले कि आप भी अपने खुद के नुस्खों का उपयोग करना शुरू कर दें, आपको कुछ सामान्य गलतियों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है जो आप अक्सर इन नुस्खों को फॉलो करने के दौरान करते हैं। आपको इस बात को समझने की जरूरत है कि कुछ DIY नुस्खें बहुत बुरी तरह से गलत साबित हो सकते हैं और आपकी स्कैल्प और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो अक्सर आप इन नुस्खों को अपनाते वक्त करते हैं।

DIY हेयरकेयर नुस्खों को अपनाते वक्त करते हैं आप ये 5 गलतियां

आप नहीं कर रहे हैं पैच टेस्ट

जब आप अपनी त्वचा और बालों के लिए कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, तो आपके लिए ये एक छोटा सा पैच टेस्ट करना बहुत ही जरूरी है ताकि आप ये पता लगा सकें कि जो नई सामग्रियों का उपयोग कर रहे हैं तो वे आपके लिए फिट है या नहीं। यह सलाह किसी भी प्रकार के प्राकृतिक अवयवों के लिए भी है, जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं। ऐसा करने से आप पता लग सकता है कि आपको किसी ऐसी चीज से एलर्जी हो सकती है जिसे आपने अभी तक उपयोग नहीं किया है। इसलिए हमेशा कोई भी DIY नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

अच्छी चीजों में मिलावट न करें

बालों के लिए DIY हेयरकेयर नुस्खों को अपनाते वक्त इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है कि आप अपने मजबूत अवयवों को कमजोर नहीं कर रहे हैं: टी ट्री ऑयल, एशेंशियल ऑयल और एप्पल साइडर विनेगर सभी अच्छे हेयर मास्क के लिए बहुत लोकप्रिय घटक हैं। लेकिन आपको उन्हें ठीक से पतला करने की आवश्यकता है। अगर नहीं तो इन सामग्रियों से जलन, खुजली और बालों का गिरना शुरू हो सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप हमेशा मजबूत अवयवों को पतला करने के बारे में थोड़ा पढ़ लें।

Also Read

More News

ऐसी चीजों का इस्तेमाल न करें, जिनसे कोई फायदा न हो

आप उन सामग्रियों का उपयोग कर रहे हैं, जो आपके बालों के लिए काम नहीं कर रहे हैं। जब आप अपने बालों की देखभाल के लिए कुछ प्राकृतिक अवयवों का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको अपने बालों के प्रकार और उन अवयवों के साथ पूरी तरह से रहना होगा, जो आपके लिए काम करेंगे। ऐसा करने से आपको ये पता चल सकता है कि आपके DIY हेयर मास्क के लिए आप जिन सामग्रियों का उपयोग कर रहे हैं, वे अधिकांश बालों के प्रकारों के लिए काम करती भी हैं या नहीं। अगर आप ये जानकारी नहीं जानते हैं तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और इन तथ्यों से अनजान होकर अपने बालों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जरूरत से ज्यादा मालिश न करें

आप बालों की जरूरत से ज्यादा मालिश न करें इसलिए सप्ताह में एक या दो बार ही स्कैल्प की मालिश करनी चाहिए। मालिश करने से आपके बालों में रक्त संचार बढ़ता है और इससे बाल मजबूत और स्वस्थ होते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा मालिश करते हैं तो यह बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। हल्के हाथ से मालिश करें और 5-10 मिनट से अधिक मालिश नहीं करनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बालों पर तेल लगाने से पहले अपने बालों के प्रकार पर ध्यान दें

आप अपने बालों पर तेल लगाते समय अपने बालों के प्रकार पर ध्यान नहीं देते हैं। अपने बालों पर तेल लगाना वास्तव में एक अच्छा विचार है। लेकिन आपको पहले अपने बालों के प्रकार को समझने की जरूरत है। अगर आपके बाल ऑयली स्कैल्प वाले हैं तो आपके बालों पर अतिरिक्त तेल की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह छिद्रों को अवरुद्ध कर देगा। अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है, तो आप तेल का उपयोग मामूली रूप से कर सकते हैं और इस हद तक नहीं कि बाद में इसे उतारना मुश्किल हो जाए। अगर आप बालों पर जरूरत से ज्यादा शैंपू करेंगे तो आपको बालों का गिरना और बालों की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

About the Author

... Read More