... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 17, 2021 6:01 PM IST
ऋतिक रोशन जैसा सेट हेयर स्टाइल चहाइए तो ऐसा-वैसा नहीं लगाइए फ्लैक्स सीड से बना जेल, पूरे दिन टिके रहेंगे बाल
DIY Hair Gel In Hindi : ऋतिक रोशन यूथ के आइडल हैं और ज्यादातर युवा उनके लुक्स और स्टाइल को कैरी करते हैं फिर चाहे वे बीयर्ड को लेकर हो या फिर हेयर स्टाइल को लेकर। ऋतिक रोशन का हेयर स्टाइल हर किसी को भाता है और हर फिल्म में उनके लुक्स की काफी चर्चा भी रहती है। ऋतिक रोशन भले ही कैमिकल फ्री उत्पादों का प्रयोग करते हों लेकिन आपके लिए उन कैमिकल फ्री उत्पादों को खरीद पाना मुश्किल हो सकता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसे देसी जेल को बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो बालों को फिक्स करने के साथ-साथ ग्लॉसी भी बनाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे आप घर पर ये देसी जेल बना सकते हैं और बालों को काफी देर तक सेट रख सकते हैं।
इस देसी जेल को बनाने के लिए आपको चाहिए सिर्फ 2 चम्मच अलसी (फ्लैक्स सीड्स) के बीज और 1 बोतल पानी।
1- तो शुरू करते हैं सबसे पहले एक बर्तन में 1 बोतल पानी को गर्म करें।
2- बर्तन में रखा पानी जब अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें 2 चम्मच अलसी के बीज डाल दें।
3-अब इस मिश्रण को करीब 8-10 मिनट तक न ज्यादा तेज और न ज्यादा धीमी आंच पर उबलने दें।
4- थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें और पानी को छान लें।
5-पानी उबालने के तुरंत बाद छानना आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि अगर पानी ठंडा हो गया तो वह जैल की तरह नहीं हो जाएगा और छानने में मुश्किल होगी।
6- इस मिश्रण को एक बोतल में भर लें और जब ये मिश्रण ठंडा होगा तो आपका गाढ़ा जेल बनकर तैयार हो जाएगा।
7-बालों को फिक्स करने के लिए कंघी करते समय इसका प्रयोग करें।
हेयर जेल की तरह
1- थोड़ी-सी मात्रा लेकर बालों के सिरों पर लगाएं और बाल फिक्स कर लें।
2- इस जैल को यूज करने के बाद आपको केमिकल बेस्ड जेल की जरूरत नहीं होगी।
हेयर मास्क की तरह
1-आप इस मिश्रण को बालों पर करीब 40-50 मिनट लगाकर छोड़ दें।
2-सूखने के बाद बालों को किसी हल्के शैंपू से धो लें।
3-बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें।
विटामिन-ई से भरपूर फ्लैक्स सीड्स बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो आपकी स्कैल्प और बालों को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। फ्लैक्स सीड बालों के पीएच लेवल और तेल उत्पादन लेवल को संतुलित करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.