DIY Face Mask: ग्रीन टी और आलू से त्वचा बनती है बेदाग और जवां, इन दोनों चीजों से यूं बनाएं होममेड फेस मास्क

ग्रीन टी और आलू से घर पर बनाएं फेस मास्क और पाएं त्वचा पर गजब का निखार। जानें, इस होममेड फेस मास्क को बनाने और लगाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 7, 2021 8:01 AM IST

Green Tea Potato Face Mask in Hindi: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा ताउम्र निखरी, बेदाग और झर्रियों से मुक्त रहे। इसके लिए वे तमाम तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इनका पॉजिटिव रिजल्ट बहुत कम ही देखने को मिलता है, बल्कि फायदे की जगह नुकसान ही हो जाता है। ऐसे में इन बाहरी उत्पादों की बजाय आप घर पर ही खुद से कुछ फेस मास्क (Face Mask in hindi) बनाकर त्वचा पर अप्लाई करें। स्किन पर आप जितना अधिक प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करेंगी, लाभ उतना ही अधिक होगा।

नेचुरल चीजों को त्वचा पर अप्लाई करने से कोई साइड एफेक्ट भी नजर नहीं आता है। हम आपको घर पर एक बहुत आसान फेस मास्क (Homemade Face Mask) बनाने का तरीका बता रहे हैं, उसे कुछ दिनों के लिए जरूर आजमाकर देखें, आपकी त्वचा बेदाग होने के साथ ही चमक उठेगी। इस डाई फेस मास्क (DIY Face Mask in hindi) को बनाने के लिए आपको चाहिए आलू और ग्रीन टी। जानें, घर पर कैसे आप आलू (Potato) और ग्रीन टी (Green tea) से फेस मास्क तैयार कर सकती हैं और इसे चेहरे पर अप्लाई करने से क्या फायदे (Green tea Potato face mask in hindi) होंगे....

ग्रीन टी-आलू से फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री (Green tea Potato face mask)

1 आलू

ग्रीन टी

एक कटोरी

ग्रीन टी और आलू से फेस मास्क बनाने का तरीका

सबसे पहले आप जिस तरह से एक कप ग्रीन टी बनाते हैं, वह बना लें। इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आलू को साफ करके छिलका छील दें। फिर आलू को काटकर मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इसे अच्छी तरह से कपड़े में डालकर रस निकाल लें। अब कटोरी में 2 बड़ा चम्मच ग्रीन टी और आलू का रस मिला दें। इस मिश्रण को चेहरे पर अल्पाई करने से पहले चेहरा पानी से धो लें। चेहरे को पोछ लें, ताकि पानी सूख जाए। अब इस पर आलू के रस और ग्रीन टी से बने फेस मास्क (green tea potatoes for skin) को अच्छी तरह से लगाएं। रात में सोने से पहले इसे लगाकर सोने से फायदा अधिक होगा। सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। साबुन ना लगाएं। त्वचा पर ग्रीन टी और आलू के रस से बने इस फेस मास्क (Green Tea-Potato Face Mask) का कॉम्बिनेशन कमाल के फायदे पहुंचाएगा।

त्वचा के लिए ग्रीन टी के फायदे (Green Tea benefits for skin in hindi)

ग्रीन टी (Green Tea) पीने से वजन कम होता है, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि यह स्किन के लिए भी हेल्दी होती है? एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी साइन ऑफ एजिंग यानी बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करती है। कम उम्र में ही आजकल युवतियां या महिलाएं डार्क सर्कल, झाइयों, झुर्रियों, फाइन लाइन्स आदि से परेशान रहती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ग्रीन टी का यूज चेहरे पर आलू के रस के साथ किया जा सकता है। त्वचा के डार्क स्पॉट, टैनिंग, रंगत आदि भी दूर करती है।

त्वचा के लिए आलू के फायदे (Potato benefits for skin in hindi)

आलू स्किन के लिए काफी फायदेमंद (Potato juice for skin) होता है। आलू का रस चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे, रिंकल्स, झुर्रियां, डार्क स्पॉट जैसी समस्याएं कम होती हैं। आलू का रस ब्लैक हेड्स को भी हटाता है। इसके अलावा, बढ़ती उम्र के लक्षणों, डार्क स्पॉट्स को दूर कर त्वचा की रंगत को निखारता है आलू का रस। इसे नियमित लगाने से चेहरे पर निखार आता है। चेहरे की त्वचा हेल्दी रहती है।

Vitamins for Skin: इन 5 आवश्यक विटामिन्स को डायट में करें शामिल, त्वचा होगी मुलायम, चमकदार और स्वस्थ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.