कच्चे अंडे को चेहरे पर लगाने से दूर हो जाते हैं गांठें और फुंसियां, जानें घऱ पर कैसे लगाएं ये बेस्ट ट्रीटमेंट फेस मास्क

अंडे के सफेद भाग में मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन और एल्ब्यूमिन आपकी त्वचा में कसावट लाने का काम करता है, जो ब्लैकहेड्स को दूर करने के साथ-साथ और भी कई समस्याओं में फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 16, 2021 9:00 PM IST

आपने पहले भी कई लेख में अंडे के फायदों के बारे में सुना होगा। अंडा न सिर्फ प्रोटीन का बल्कि अनसैच्यूरेटेड फैट का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। अंडा न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होता है बल्कि हमारी स्किन को भी ढेर सारे लाभ पहुंचाता है। जी हां, अंडे में ल्यूटिन नाम का पोषक तत्व होता है जो आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ हाइड्रेट करता है और स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। अंडे के सफेद भाग में मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन और एल्ब्यूमिन आपकी त्वचा में कसावट लाने का काम करता है, जो ब्लैकहेड्स को दूर करने के साथ-साथ और भी कई समस्याओं में फायदेमंद है।

आइए जानते हैं कि अंडे में मौजूद पोषक तत्व और प्रोटीन आपकी त्वचा को कैसे ग्लोइंग बना सकते हैं? इस लेख में हम आपको अंडे का तीन तरह से उपयोग कर स्किन को चमकदार बनाने का तरीका बता रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।

आपके स्किन पोर्स में कसावट लाने वाला मास्क

1-एक बड़े आकार का अंडा लें और उसे कटोरी में तोड़ लें।

2-अंडे की जर्दी को अलग कर लें और सफेद वाले भाग में 1.5 चम्मच चीनी और 1 कैप्सूल विटामिन ई का काटकर डाल लें।

3-अब इसे अच्छी तरह मिला लें। आपको तब तक अंडे को मिलाना है जब तक मिश्रण झागदार न हो जाए।

4-इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए लगा छोड़ दें।

5-सूखने के बाद चेहरे को गर्म कपड़े से पोंछ लें।

6- बेदाग त्वचा के लिए इस मास्क को सप्ताह में तीन बार रात को लगाकर रखें ।

2. एंटी-एजिंग मास्क

1-इस मास्क को केवल 2 चीजों से बनाया जा सकता है। करना क्या है कि एक अंडे की जर्दी लें और उसमें टी ट्री ऑयल की 2-3 बूंदें मिलाएं।

2-इस मिश्रण को तब तक हिलाएं जब तक कि पेस्ट न मुलायम बन जाए।

3-इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें।

4- इस मास्क को डबल लेयर में लगा लें।

5- इस मिश्रण को 20-30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें और इसे हटाते समय अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।

6- ठंडे कपड़े से पोंछ लें। यह मास्क मुंहासों की समस्याओं के इलाज में भी मदद करता है।

3. मॉइस्चराइजर मास्क

1- 1 अंडा लें और अंडे की सफेदी को एक खाली बाउल में अलग कर लें।

2- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच कच्चा नारियल का तेल डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।

3-झागदार मिश्रण तैयार कर लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें और चेहरे को धो लें।

4-इस उपाय को सप्ताह में 2-3 बार लगाएंष

5-ये मास्क मुंहासों या ब्लैकहेड्स को दूर करने में फायदेमंद है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source