Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुंहासों वाली स्किन के लिए 3 बेस्ट क्लींजर, जानें इन्हें घर में बनाने का तरीका और इनके फायदे

अगर आपकी स्किन भी ऑयली है या फिर सेंसेटिव है तो आपको अपने चेहरे की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और ऐसे तरीकों को आजमाने की जरूरत है, जो आपको इन समस्याओं को कम करें।

मुंहासों वाली स्किन के लिए 3 बेस्ट क्लींजर, जानें इन्हें घर में बनाने का तरीका और इनके फायदे
मुंहासों वाली स्किन के लिए 3 बेस्ट क्लींजर, जानें इन्हें घर में बनाने का तरीका और इनके फायदे

Written by Jitendra Gupta |Published : May 19, 2022 5:53 PM IST

क्या आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है? क्या आप अपने चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए बाजार में मौजूद क्लींजर और फेस वॉश यूज करते हैं? अगर आपका जवाह हां है तो निश्चित रूप से आप अपनी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऑयली स्किन वाले महिलाएं और पुरुष दोनों को ही एकस्ट्रा केयर की जरूरत होती है। गर्मियों के दिनों में न सिर्फ आपको गंदगी और प्रदूषण से लड़ने की जरूरत होती है बल्कि आपकी स्किन से निकलता अतिरिक्त सीबम भी आपको परेशान करता है। अगर आपकी स्किन भी ऑयली है या फिर सेंसेटिव है तो आपको अपने चेहरे की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और ऐसे तरीकों को आजमाने की जरूरत है, जो आपको इन समस्याओं को कम करें। आइए जानते हैं घर पर बनाए जाने वाले ऐसे क्लींजर के बारे में, जो मुंहासों को ठीक करने में मदद करते हैं।

मुंहासों वाली स्किन के लिए DIY क्लींजर

1-टोमाटो फेश वॉश (Tomato face wash)

अगर आपकी स्किन मुंहासों वाली है और आप उसके लिए कोई DIY नुस्खा ढूंढ रहे हैं तो टमाटर आपके लिए बेस्ट विकल्प में से एक साबित हो सकता है। इसनें शहद का इस्तेमालआपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस नुस्खे के लिए आपको टमाटर का गूदा निकालना और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाना है। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाना है। अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे करीब एक मिनट तक मसाज करें और थोड़ी देर बाद चेहरे को धो लें। ये नुस्खा आपको तुरंत ग्लो देगा। इस क्लींजर को करीब 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें।

2-नींबू और शहद फेस वॉश (Lemon and honey face wash)

नींबू और शहद दोनों साथ मिलकर एक ऐसा क्लींजर बनाते हैं, जो मुंहासे के प्रति संवेदनशील स्किन को साफ बनाने में मदद करता है। चूंकि नींबू प्रकृति में एसिडिक होता है और ये आपकी स्किन के पीएच लेवल को संतुलित बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को भी कंट्रोल करने का काम करता है। इसके अलावा नींबू आपके चेहरेपर मौजूद बैक्टीरिया को भी नष्ट करने में मदद करता है। वहीं शहद में मॉश्चराइजरिंग गुण होते हैं, जो न सिर्फ आपकी स्किन को अंदर से साफ करते हैं बल्कि आपकी स्किन को रुखा होने से भी बचाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

3-शहद और एलोवेरा फेश वॉश (Honey and aloe vera face wash)

शहद और एलोवेरा दोनों ही स्किन को आराम देने वाले गुणों से संपन्न होते हैं, जो मुंहासों वाली स्किन के लिए बेहतर परिणाम देने के लिए जाने जाते हैं। चूंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सभी प्रकार के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। ये आपके चेहरे में गहराई से जाकर अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप चाहें तो बेहतर ग्लो के लिए इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल की भी डाल सकते हैं।

About the Author

... Read More