... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 18, 2017 3:07 PM IST
यह दिवाली, बोरिंग दिखना बिल्कुल मना है और अगर आप एक आलसी लड़की हैं, तो आपको यह समझना चाहिए कि आपकी लिपस्टिक में बहुत ताकत है और यह आपके पूरे लुक को बदल सकती है। आप अपने मेकअप को बेहतरीन दिखाने के लिए कुछ लिपस्टिक हैक्स पर भरोसा कर सकती हैं, ताकि आपको बहुत ज़्यादा मेकअप लगाने की ज़रूरत ना पड़े। मैं यहां शेयर कर रही हूं कुछ ऐसी ही लिपस्टिक हैक्स जो मेरे बहुत काम होता है:
1. गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं: डार्क रंग आपके होंठो और आपके पूरे चेहरे को उभारने का काम करता है। त्योहारों के मौसम में अगर आप बहुत ज़्यादा तैयार होने के लिए टाइम ना निकाल पाएं, तो आप सजने-धजने के लिए केवल एक डार्क लिपस्टिक लगाएं और लोगों का पूरा ध्यान अपने होंठों पर ही आकर्षित करें।
2. अपने होंठों को हाइलाइट करें: जी हां! यह शायद आपकी लिपस्टिक लगाने की स्किल में सबसे अच्छी चीज साबित हो सकती है। यह काफी आसान भी है और लिप्स पर हाइलाइट ठीक वैसे ही लगाना है जैसा आप अपने चेहरे की हाइलाइटिंग के लिए करते हैं, जिन हिस्सों को आप उभारना चाहते हैं (अपने होठों के बीच का हिस्सा) वहां हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं और अपने होंठों के बाकी हिस्सों पर गहरे रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
3. ग्लिटर ना भूलें: अगर आपका मन नहीं है मेकअप का या लिपस्टिक से ज़्यादा और कुछ लगाने का समय नहीं है तो आपके लिए सबसे अच्छी चीज हैग्लिटर। ग्लिटरवाली लिपस्टिक लगाएं और बस आप जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हो जाएंगी।
4. ग्लॉसी लिपस्टिक का है ट्रेंड: ग्लॉस का फैशन वापस आ गया है और पहले से भी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। थोड़ी-सी ग्लॉसी लिपस्टिक लगाना आपके उत्सव को पूरा करने का एक शानदार तरीका है, वह भी बिना ज़्यादा परेशानी के। बस ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं और फिर आपको अपने मेकअप वाले लुक के लिए और ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
5. एक लिप लाइनर का इस्तेमाल करें: लिपलाइनर के इस्तेमाल से आपको होंठ काफी सुंदर दिखाई पड़ते हैं और आप अपने होंठों को अच्छा आकार भी मिलेगा। उसके बाद आपको और कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपके होंठ सबसे खूबसूरत जो दिखेंगे। बस इन खूबसूरत होंठों के साथ मुस्कुराती रहें।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.