सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए पार्लर नहीं बल्कि घर पर ये काम करती हैं दिव्या खोसला कुमार, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स

Divya khosla kumar beauty secrets: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की ब्यूटी का हर कोई फैन है। क्या आपको पता है कि दिव्या अपनी ग्लोइंग स्किन को मेंटेन करने के लिए पार्लर नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 16, 2023 12:29 PM IST

Divya khosla kumar skin care routine: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन इतनी सॉफ्ट व ग्लोइंग रहे कि सब उसकी तरफ देखते रहें। पर्फेक्ट स्किन पाने के लिए उसकी खास देखभाल करनी जरूरी होती है, लेकिन आजकल देखा जा रहा है कि किसी के पास अपनी स्किन का ध्यान रखने के का समय नहीं है। हर किसी का लाइफस्टाइल इतना बिजी हो गया है कि उनकी स्किन लगातार खराब होती जा रही है। अगर आप भी समय की कमी के कारण नियमित रूप से पार्लर नहीं जा रही हैं, तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की तरह आप भी घर पर ही अपनी स्किन का ध्यान रख कर पर्फेक्ट स्किन पा सकती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके बिजी लाइफस्टाइल के साथ भी काफी सूट कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानते है -

बिना पार्लर के मेंटेन रखती हैं स्किन

एक्ट्रेस दिव्या खोसला की ग्लोइंग स्किन की फैन तो आप भी बहुत होंगी, लेकिन शायद आपको भी यह नहीं पता होगा कि दिव्या बिना पार्लर जाए ही अपनी स्किन को ऐसे मेंटेन रखती हैं। उन्हें पार्लर जाकर अपनी स्किन के साथ छेड़छाड़ करने से ज्यादा घर पर ही अपनी स्किन की देखभाल करना पसंद है। अगर आप भी दिव्या जैसी स्किन पाना चाहती हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है दिव्या के ब्यूटी सीक्रेट्स

ब्लीच फेशियल से रहती हैं दूर

दिव्या अपनी स्किन को जितना हो सके नेचुरल ट्रीटमेंट ही देती हैं। इसलिए वे ब्लीच और फेशियल जैसी चीजों से दूर रहती हैं। इतना ही नहीं वे अपनी स्किन पर ज्यादा मेकअप अप्लाई करना भी पसंद नहीं करती हैं। कहीं बाहर जाते समय वे कम मेकअप करती हैं और रात को सोने से पहले उसे उतार देती हैं। एक्ट्रेस मानती हैं कि मेकअप जितना स्किन को बढ़ाता है, उतना ही खराब भी करता है।

मेडिटेशन रखती है स्किन को हेल्दी

एक इंटरव्यू में दिव्या खोसला कुमार ने खुद बताया था कि उन्हें मेडिटेशन करना पसंद है। वे पिछले कुछ सालों से मेडिटेशन कर रही हैं, जो न सिर्फ उनके स्ट्रेस को दूर रखता है, बल्कि स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। दिव्या मानती हैं कि ज्यादा स्ट्रेस आपको जल्दी बूढ़ा बनाता है, इसलिए दिव्या ने मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लिया।

नेचुरल चीजों का इस्तेमाल

दिव्या खोसला ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उनकी मां ने उन्हें नेचुरल चीजों के फायदों के बारे में समझाया है और इसलिए वे बाहर के प्रोडक्ट्स की बजाय घर के नेचुरल प्रोडक्ट्स को प्रेफर करती हैं। इसलिए वे अपने स्किन रूटीन में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं और खुश रहने की कोशिश करती हैं। अच्छी स्किन पाने के लिए हैप्पी रहना भी बहुत जरूरी है और इसलिए वे दिन में ऐसे काम जरूर करती हैं जो उन्हें खुश रखते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source