Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा भी बदलती है लेकिन 30 की उम्र में ही बुढ़ापे की लाईन कोई भी अपने चेहरे पर नहीं देखना चाहता है. अगर आपके चेहरे में भी झुर्रियां और बारीक रेखाएं दिख रही हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि 30 के बाद स्किन की देखभाल के लिए कुछ विशेष तरीकों को अपनाना होता है. अगर आप अपनी स्किन को ठीक से नहीं सहेजते हैं तो आपको अपनी स्किन का ग्लो खोना पड़ सकता है.
अगर आप भी 30 की उम्र के बाद दिशा पटानी (Disha Patani) की तरह अपनी स्किन की चमक चाहती हैं, तो कुछ ज्यादा नहीं करना है आपको कुछ नियमित घरेलू उपाय अपनाना होंगे जो आपकी स्किन को 30 की उम्र के बाद भी दिशा पटानी (Disha Patani) की तरह चमकदार बनाते हैं.
दही का सेवन आप अपनी स्किन के ग्लो के लिए दो तरह से कर सकती हैं. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन के लिए पोषण देने का काम करता है. आप इसे अपनी रोजाना डाइट में शामिल तो करें ही, लेकिन इसके अलावा आप से अपनी स्किन पर भी लगा सकती हैं.
दही को स्किन पर लगाने के लिए शहद की जरूरत पड़ती है. दो बड़े चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें. जब यह सूख जाए तो सामान्य पानी से धो लें. इसे आप सप्ताह में 2 या 3 बार लगा सकती हैं.
अंडे के बारे में आप कई बार पढ़ चुके होंगे लेकिन इसका उपयोग हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. अगर आप अपनी रोजाना डाइट में अंडे का सेवन करती हैं तो शरीर को फैटी एसिड, जिंक और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मिलता है. ये सभी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. डाइट में शामिल करने के साथ आप अंडे को अपनी स्किन पर भी लगा सकती है.
एक अंडे का सफेद हिस्सा लें. इसमें आधा छोटा चम्मच मिल्क क्रीम और एक छोटा चम्चम नींबू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे समेत गर्दन पर लगाएं. सूखने पर धो लें, सप्ताह में 2 दिन इसे आप अपनी स्किन पर लगा सकती हैं.
पपीता में मौजूद पैपेन एंजाइम न सिर्फ टैनिंग और दाग-धब्बों से राहत देता है, बल्कि ये स्किन की इलैस्टिसिटी बढ़ाकर झुर्रियों और बारीक रेखाओं से राहत दिलाता है. आधा पका पपीते लें और इसे मसलकर इसका पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं. सूखने पर धो लें. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें.
ग्लिसरीन और गुलाबजल से आप अपना खुद का एंटी एजिंग सीरम बनाएं. गुलाबजल में एंटीऑक्सीडेंट होता है. ये स्किन की इलैस्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है. वहीं, ग्लिसरीन त्वचा को कोमल बनता है. 2 छोटे चम्मच गुलाबजल में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं. हर रोज सोने से पहले चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
चावल के पानी की मदद से आप लंबे वक्त तक जवां दिख सकती हैं. इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.
एक कटोरी पानी में थोड़ा चावल रातभर के लिए भिगोकर लें. सुबह थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इससे अपना चेहरा धोए. हफ्ते में हर दूसरे दिन ऐसा करें.
दिशा पटानी के सेक्सी फिगर का राज हैं ये 4 वर्कआउट.
Anti Aging Tips : एंटी एजिंग ऑयल जो रखें त्वचा को ताउम्र जवां.