कोहनी पर एक्ज़िमा हो जाए तो क्या करें?

Eczema से परेशान? पढ़ें एक्सपर्ट की राय।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं 64 वर्षीय महिला हूं। मुझे सर्कुलेशन की समस्या है और मैं अपने पैरों पर खुजली करती रहती हूं। मेरी दोनों कोहनियों पर एक्ज़िमा भी हो गया है और उसमें खुजली होती रहती है। फिलहाल में इसके लिए एल्ट्रोक्सिन (Eltroxin) ले रही हूं। क्या आप मुझे एक्ज़िमा के लिए कुछ और बताएंगे?

इस सवाल का जवाब डॉक्टर शेफाली ट्रांसी नेरुरकर ने दिया है।

अटोपिक एक्ज़िमा (Atopic eczema) या अटोपिक डर्माटाइटिस अमतौर पर बच्चों में देखा जाता है। डॉक्टर शेफाली के अनुसार, ‘अटोपिक डर्माटाइटिस आमतौर पर शिशुओं और बच्चों में देखी जाती है। लगभग 50 प्रतिशत मरीज़ों को पहले साल ये समस्या होती है और दूसरे 30 प्रतिशत को 1-5 सालों में होती है। शुरू में ऐसा माना जाता था कि ये स्थिति किशोरावस्था तक ही होती है, लेकिन अब जीवनशैली में इतना बदलाव आ चुका है कि ये समस्या वयस्कों को भी होने लगी है।’

क्या है एक्ज़िमा?

ये एक ऐसी स्थिति है जब शरीर के किसी हिस्से की त्वचा रूखी हो जाती है, उसमें खुजली होती है और धब्बे पड़ जाते हैं। ये आमतौर पर एक जगह पर सीमित रहती है जैसे कि होंठ, कोहनी, पैर आदि। बहुत ज्यादा खुजाने पर इससे खून भी निकल सकता है।

डॉक्टर किरन लोहिया के अनुसार, ‘अटोपिक एक्ज़िमा में सबसे जरूरी है कि आप प्रभावित हिस्से पर बार-बार मॉश्चराइजर लगाएं। ताकि आपको बहुत ज्यादा खुजली न हो।’

क्या करें?

डॉक्टर शेफाली इस समस्या के लिए नीचे बताई गई सलाह दे रही हैं:

यहां कुछ क्रीम और उन्हें लगाने के लिए कुछ निर्देश दिये जा रहे हैं, जिनसे एक्ज़िमा में आराम मिल सकता है –

1)  वेनुसिया मैक्स (venusia max) क्रीम को दिन में दो बार शरीर के ऐसे हिस्सों पर लगाएं जहां एक्जिमा होने का ज्यादा खतरा होता है। जैसे कि पैर और कोहनी।

2)  एक्ज़िमा वाली जगह हर रोज़ दो बार क्लोनेट एफ क्रीम (clonate F cream) लगाएं। ऐसा 15 दिन तक करें।

3)  ज़ाइज़ल (Xyzal) 5 एमजी टैबलेट 7 दिन तक रात में एक बार लें। इससे आपको होने वाली लगातार खुजली में आराम मिलेगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source