शरीर की दुर्गन्ध से परेशान? मेथी दाना करें इस्तेमाल

पसीने की दुर्गन्ध न सिर्फ आपको, बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी करती है परेशान।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:10 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

कितने भी खुशबूदार साबुन से नहा लें, लेकिन कुछ लोगों के शरीर की दुर्गन्ध जाती नहीं। नहाने के कुछ ही घंटों में हालात वैसे के वैसे ही हो जाते हैं। आपके शरीर से आने वाली दुर्गंध न सिर्फ आपको परेशान करती है बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी इससे दिक्कत होती है। ये आपको शर्मिंदा करने का एक बड़ा कारण भी बन सकती है। अगर आपको भी यही परेशानी है और आपको कई तरीकों के परफ्यूम व डीयो से कोई फायदा नहीं हुआ तो आप मेथी दाने का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

मेथी दाना ही क्यों?

शरीर से लगातार दुर्गन्ध आने का कारण शरीर में म्यूकस और दूसरे नुकसानदेह टॉक्सिन का जमा होना है। नाक से लेकर गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल ट्रैक्ट (gastrointestinal) पर, यूरीनरी ट्रैक्ट से लेकर वैजाइना तक, ये टॉक्सिन शरीर में सब जगह होते हैं। ये खून के साथ शरीर के कई अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं। कुछ टॉक्सिन्स पसीने या यूरीन के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और कुछ शरीर में रह जाते हैं। कुछ मामलों में, मेथी से बनी चाय पीने से न सिर्फ ये टॉक्सिन्स शरीर से बाहर होते हैं बल्कि एंटीबैक्टीरियल गतिविधियां भी शुरू होती है। इससे बैक्टीरिया ग्रोथ और इंफेक्शन कम होता है। (इसे भी पढ़ें - मेथी के इस्तेमाल से बालों का झड़ना रोकें ऐसे)

मेथी-चाय बनाएं ऐसे

250 एमएल पानी में एक चम्मच मेथी दाने मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक कि ये आधा नहीं रह जाता। इस चाय को खाली पेट नियमित रूप से पियें, जिससे कि शरीर की दुर्गन्ध को नैचुरली कम किया जा सकते। इसके अलावा आप रातभर भीगे मेथी दाने को एक चम्मच सुबह खा सकते हैं।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ :

  1. Bakhru, H. K. (2001). Indian Spices & Condiments as Natural Healers. Jaico Publishing House.
  2. Senol M, Fireman P. Body odor in dermatologic diagnosis. Cutis. 1999 Feb;63(2):107-11.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source